{"_id":"68ea135381d53c136f081a78","slug":"body-of-youth-found-above-chitrakoot-falls-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शव... एक पैर और कई एंगल से जांच: चित्रकोट जलप्रपात में डूबे युवक की मिली लाश, पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शव... एक पैर और कई एंगल से जांच: चित्रकोट जलप्रपात में डूबे युवक की मिली लाश, पहचान में जुटी पुलिस
Sat, 11 Oct 2025 02:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:03 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पश्चिम की ओर 38 किलोमीटर दूर चित्रकोट जलप्रपात में एक डूबा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने शव को देखा और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकोट जलप्रपात के ऊपर शनिवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया है, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए युवक की शिनाख्त में जुट गए। वहीं एक दिन पहले एक मानव पैर पाया गया था, जिसे मिलाए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार की सुबह तिरथा व नारायणपाल के बीच इंद्रावती नदी में एक मानव पैर पाया गया था, जिसकी सूचना पर पुलिस ने पैर को जब्त करते हुए उसे मेकाज भेज दिया गया था, वहीं शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया कि चित्रकोट जलप्रपात के ऊपर हिस्से में औधे मुंह एक शव दिखा है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव का एक पैर नहीं था, वहीं शव कई दिनों से पानी में रहने के कारण पहचान में नहीं आ पा रहा है, आसपास के क्षेत्रों की पुलिस चौकी और थाने को सूचना दी गई। जिससे युवक की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने जो मानव अंग को बरामद किया था, उसे भी ले जाया जा रहा है, जिसे शरीर से मिलाया जाएगा, वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैंगा ने बताया कि शनिवार को मानव शरीर चित्रकोट के ऊपर पाया गया है। साथ ही गुम युवकों के परिजनों को बुलाकर उसकी शिनाख्त की जाएगी।