फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   body of a female Naxalite is still kept in Mekaj the body was sent for postmortem after encounter in Jagdalpur

Jagdalpur: नगर निगम को सौंपा गया मेकाज में रखा महिला नक्सली का शव, मुठभेड़ के बाद पीएम के लिए भेजी गई थी बॉडी

Tue, 15 Oct 2024 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Oct 2024 04:54 PM IST
सार

एक महिला नक्सली का शव अब तक पीएम घर मे ही रखा हुआ है,जहाँ अब तक उसके परिजन नही आये हुए है। 

विज्ञापन
body of a female Naxalite is still kept in Mekaj the body was sent for postmortem after encounter in Jagdalpur
महिला नक्सली का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से 12 दिन पहले दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा थुलथुली गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 35 नक्सली मारे गए थे, इस घटना के बाद सभी नक्सलियों के शव को पीएम के लिए अलग अलग जिलों में भेजा गया था, जहाँ मेकाज में लाये गए 7 नक्सलियों के शव में 6 शव को तो परिजन ले गए, लेकिन एक महिला नक्सली के शव को अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमा पर ओरछा थाना क्षेत्र के नेदुर और थलथुली गाँव में 3 व 4 अक्टूबर को नक्सलियों के टॉप लीडर जिसमें नीति से लेकर कमलेश के द्वारा नक्सलियों के टीम की मीटिंग ले रहे थे, लेकिन अचानक से हुए मुठभेड़ में जहाँ नीति मारी गई, जबकि कमलेश के घायल होने के बाद भागे जाने की बात सामने आई, नक्सलियों के टॉप लीडर जिसमें स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य नीति उर्फ उर्मिला के द्वारा ईस्ट बस्तर डिवीजन, इंद्रावती एरिया कमेटी , कंपनी नंबर 6 के साथ ही प्लाटून नंबर 16 के नक्सलियों की मीटिंग की जा रही थी, लेकिन अचानक से पुलिस जवानों ने धावा बोल दिया, नक्सली जब तक खुद को संभाल पाते टीम ने कुछ नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से करीब 5 घंटे तक फायरिंग होती रही, जहाँ आखिर में नक्सली टीम भाग खड़ी हुई, इस घटना में नीति तो मारी गई, 3 व 4 अक्टूबर को हुए मुठभेड़ के बाद बस्तर पुलिस ने सभी मारे गए नक्सलियों के शव को पीएम के लिए बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर भेज दिया गया था, जिसमें से अधिकतर के परिजन नक्सलियों के शव आकर ले गए। 
विज्ञापन


इस दौरान जो 7 शव मेकाज आये थे, उसमें से अभी भी सोमे पति दुगे 36 वर्ष निवासी कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा निवासी का शव अभी भी मेकाज के पीएम घर मे रखा हुआ है, जहाँ उसके परिजन अब तक नही आये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed