{"_id":"686c9c11263995b1ac0c5dd9","slug":"body-found-10-days-ago-in-jheeram-valley-has-not-been-identified-yet-2025-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: 10 दिन पहले मिले शव की अब तक नहीं हुई पहचान, झीरम घाटी में मिली थी औंधे मुंह युवक की बॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: 10 दिन पहले मिले शव की अब तक नहीं हुई पहचान, झीरम घाटी में मिली थी औंधे मुंह युवक की बॉडी
Tue, 08 Jul 2025 09:49 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:49 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीते 10 दिन पहले एक 25 साल के युवक का शव मिला था। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है। लिस ने शव को सुरक्षा के तौर पर मेकाज के पीएम घर मे रखा गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
दरभा थाना क्षेत्र के झीरम घाटी में विगत 30 जून को एक युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त के लिए लगातार पुलिस काफी प्रयास कर रही है। लेकिन युवक की पहचान नहीं होने के कारण मंगलवार को शव का कफन दफन पुलिस विभाग के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए दरभा थाना प्रभारी ने बताया कि 30 जून को गांव के कुछ युवकों ने पुलिस को बताया कि झीरम घाटी पुल के नीचे औधे मुंह एक युवक का शव देखा गया। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू किया गया।
विज्ञापन
लेकिन मामले के 9 दिन गुजरने के बाद भी अबतक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, वहीं आसपास के थाना, चौकी आदि में सूचना देने के बाद भी अबतक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को सुरक्षा के तौर पर मेकाज के पीएम घर मे रखा गया था, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं होने के कारण मंगलवार को शव का कफन दफन करने के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन