{"_id":"67d80bfa2c659b74ff08252e","slug":"bodies-of-two-youths-who-drowned-in-gulmi-odisha-recovered-13-people-had-gone-for-picnic-two-days-ago-in-jagda-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: ओड़िसा के गुलमी में डूबे दोनों युवके के शव बरामद, दो दिन पहले पिकनिक मनाने गए थे 13 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: ओड़िसा के गुलमी में डूबे दोनों युवके के शव बरामद, दो दिन पहले पिकनिक मनाने गए थे 13 लोग
Mon, 17 Mar 2025 06:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:05 PM IST
सार
40 घंटे गुजरने के बाद दोनों युवकों का शव बरामद किया गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
बस्तर और ओड़िसा सीमा से लगे गुलमी वाटरफॉल में शनिवार की दोपहर पिकनिक मनाने गए 2 युवक नदी में डूब गए, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही परिजन को भी सूचना दे दिया गया, जहाँ सभी मौके पर पहुँच गए, युवकों को 40 घंटे के बाद शव बरामद किया गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कोटपाड़ थाना प्रभारी परमानंद ने बताया कि जगदलपुर शहर के कुम्हारपारा निवासी 13 लोग जिसमें युवक,युवतियां दोनों शामिल थी, ऑटो व मिनी ऑटो से पिकनिक मनाने के लिए गुलमी आये हुए थे, ये सभी लोग कुम्हारपारा के संजना कैटरिंग के स्टाफ बताए जा रहे है, शनिवार को पिकनिक मनाने के बाद सभी लोग नहाने के लिए पानी मे उतर गए, जहाँ गहरे पानी में एक युवक डूबने लगा, जिसे देख दूसरा भी उसे बचाने के लिए पानी मे उतर गया, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों युवक डूब गए, वही साथ गए युवक दोनों को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नही हो पाए, ऐसे में साथ गए लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों से लेकर पुलिस को दी, जहाँ पुलिस के साथ ही जगदलपुर से युवक के परिजन भी आ पहुँचे, जहाँ 40 घंटे गुजरने के बाद दोनों युवकों का शव बरामद किया गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन