फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   boat full of villagers capsized one missing four people were rescued safely in Dantewada

दंतेवाड़ा: ग्रामीणों से भरी नाव पलटी, एक लापता, चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

Sun, 24 Aug 2025 05:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Aug 2025 05:29 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के गुमलनार के पास इंद्रावती नदी में एक नाव पलट गई, इस घटना में नाव में सवार 5 लोगों में 1 बह गया। 

विज्ञापन
boat full of villagers capsized one missing four people were rescued safely in Dantewada
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के गुमलनार के पास इंद्रावती नदी में एक नाव पलट गई, इस घटना में नाव में सवार 5 लोगों में 1 बह गया, जबकि बाकी ने तैरकर अपनी जान बचा ली, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर आ पहुँची, लेकिन ग्रामीण का कुछ भी पता नही चल पाया है।  मामले की जानकाफी देते हुए  ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को  गिरसापारा के ग्रामीण बाजार में सामान खरीदने के लिए नाव में सवार होकर तुमनार बाजार गए हुए थे, बाजार से सामान खरीदने के बाद वापस लौट रहे थे कि इंद्रावती नदी में बारिश का पानी अधिक होने के साथ ही जलस्तर भी काफी बढ़ गया था, लेकिन जब सभी ग्रामीण सामान खरीदकर वापस अपने गाँव गिरसापारा आ रहे थे कि गुमलनार के पास नाव पलट गई, इस हादसे में मौजूद 4 ग्रामीण तो किसी तरह बाहर आ गए, लेकिन एक ग्रामीण बह गया, ग्रामीण को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम के साथ ही गीदम थाना पुलिस भी ग्रामीण की खोजबीन कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed