फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJYM asked for suggestions from the public for the manifesto

Jagdalpur: BJYM ने घोषणा पत्र के लिए जनता से मांगा सुझाव, जिलाध्यक्ष बोले- अबकी बार बनेगी BJP की सरकार

Sun, 27 Aug 2023 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 27 Aug 2023 08:05 PM IST
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जगदलपुर शहर के गोलबाजार चौक के पास लोगों से वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र हेतु छत्तीसगढ़िया मन के बात पेटी में सुझाव पत्र संकलन किया।
 

विज्ञापन
BJYM asked for suggestions from the public for the manifesto
BJYM ने घोषणा पत्र के लिए जनता से मांगा सुझाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जगदलपुर शहर के गोलबाजार चौक के पास लोगों से वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र हेतु छत्तीसगढ़िया मन के बात पेटी में सुझाव पत्र संकलन किया।

विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के विधानसभा हेतु घोषणा पत्र जनता के सुझाव से ही तैयार किया जाएगा। यह विधानसभा चुनाव जनता के मत से जनता के आशीर्वाद से भाजपा छतीसागढ़ के विजय संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार बनाएगी। कांग्रेस के भ्रष्ट सरकार के खिलाफ इस बार जनता कांग्रेस को वोट नहीं देगी। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा की इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा का घोषणा पत्र जनता के सुझाव से बनाया जायेगा। और कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र राहुल गांधी दिल्ली पर बैठकर बनाएंगे। साथ ही कहा कि हमेशा की तरह कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र के वादों से मुकर जायेगी। जनता को कांग्रेस ने हमेशा ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed