फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP workers reached to encircle the residence of MLA Rekhchand Jain

Jagdalpur: विधायक रेखचंद जैन के आवास का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, जमकर की नारेबाजी; पुलिस के साथ हुई

Wed, 22 Feb 2023 08:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Feb 2023 08:46 PM IST
सार

भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार गरीबों का हक छीनने का काम कर रहीं है पूरे प्रदेश में करीब 12 लाख पीएम आवास बनने है।

विज्ञापन
BJP workers reached to encircle the residence of MLA Rekhchand Jain
नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम आवासों के निर्माण में देरी और हितग्राहियों को आवास की किश्त की राशि नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के आवास को घेरने पहुंचे। भाजपा कार्यालय से रैली की शक्ल में बड़ी संख्या में निकले कार्यकर्ताओ को पुलिस ने मिताली चौक से पहले रोक लिया। इस दौरान बैरिकेट में चढ़कर कार्यकर्ताओ ने जमकर नारे बाजी की। इस बीच पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की बहसबाजी भी हुई।

विज्ञापन


भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार गरीबों का हक छीनने का काम कर रहीं है पूरे प्रदेश में करीब 12 लाख पीएम आवास बनने है। जिसमें जगदलपुर का नाम भी है। लेकिन आवास न बनने के लिए ये सरकार और उनके जनप्रतिनिधी शामिल है। गरीबो का आवास नहीं बन पा रहा है इसके लिए जिम्मेदार भूपेश बघेल की सरकार है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने बताया कि गरीबों को आवास से वंचित करने षड्यंत्र में यहां के जनप्रतिनिधि दीपक बैज रेखचंद जैन और सफीरा साहू शामिल हैं विदित हो कि इससे पूर्व वार्ड में भूपेश सरकार से अपने हक़ को माँगने के लिए जो फार्म भरवाए गए थे उसमें बढ़ चढ़कर वार्ड के लोगों ने हिस्सा लिया था और लगभग 400 फार्म भरे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अपने वार्ड से काफी संख्या में पीड़ितों को लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि भूपेश बघेल ने गरीबों काआवास छीन कर महापाप किया है और इस महापाप में इस क्षेत्र के सांसद दीपक बैज विधायक रेखचंद जैन और महापौर सफिरा साहू भी उतनी ही दोषी हैं। जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का है लेकिन केंद्र की इस योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिले ये हमेशी इस प्रयास में रहते हैं, जो बहुत गंदी, घिनौनी और निम्न स्तर की राजनीति पर हैं। इसलिए भाजपा ने आज विधायक कार्यालय का घेराव कियाष जिसमें बड़ी संख्या में पीड़ित लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed