फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP Parivartan Yatra from Bastar many leaders including Raman Singh took a jibe at the Congress gove

बस्तर से भाजपा ने बजाया चुनावी बिगुल: कांग्रेस पर बरसे तीन बड़े नेता, गिनाईं बघेल सरकार की कमियां

Tue, 12 Sep 2023 11:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 11:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने जोरआजमाइश शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने मंगलवार को परिवर्तन यात्रा के साथ
बस्तर संभाग में अपना चुनावी बिगुल फूक दिया है।

विज्ञापन
BJP Parivartan Yatra from Bastar many leaders including Raman Singh took a jibe at the Congress gove
बस्तर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने जोरआजमाइश शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने मंगलवार को परिवर्तन यात्रा के साथ

विज्ञापन

बस्तर संभाग में अपना चुनावी बिगुल फूक दिया है।

अरुण साव  ने कांग्रेस पर कसा तंज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में दंतेवाड़ा से आरंभ हुई। परिवर्तन यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने अपने जोशीले भाषण में कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार झूठ की सरकार है, वादा खिलाफी करने वाली सरकार है, इस सरकार को उखाड़ फेंकिए। बस्तर को विकास की यात्रा में फिर से शामिल करना है। 
विज्ञापन


बस्तर की जनता कुर्सी पर बैठाना जानती है तो उठाना भी जानती है। 5 साल से बस्तर का विकास ठप है। बस्तर के 12 विधायक आदिवासी भाइयों-बहनों को लूटने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का अकाल है। टारगेट किलिंग चल रही है। बस्तर के लोगों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा गया है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। यदि बस्तर के लोग बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क चाहते हैं तो यह सिर्फ भाजपा दे सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल तक भाजपा ने बस्तर को वह सब दिया है। जो कांग्रेस 50 साल में नहीं दे सकी। हम गांव जाते हैं तो एक ही आवाज आती है कि इस साल छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएंगे और अगले साल लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाना है तो नवंबर में कमल खिलाना है, बस्तर की 12 की 12 सीट भाजपा की झोली में दें और कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार, अत्याचारी सरकार, झूठी सरकार से छुटकारा पाएं।

रमन सिंह ने गिनाए कांग्रेस के घोटाले
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार के 5 साल में सामने आए सारे घोटालों का उल्लेख करते हुए भूपेश बघेल सरकार पर आक्रमण करते हुये कहा कि 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया गया। 500 करोड़ कोयला में खा गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए मोहन मरकाम ने विधानसभा में डीएमएफ घोटाले का आरोप लगाया। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सीधी बात करने आया हूं। आपके आशीर्वाद से डॉ. रमन तीन बार मुख्यमंत्री रहा है। यह आपका आशीर्वाद है। आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर विकास की कल्पना को साकार करने का काम किया है। 

बस्तर के कई मुद्दे थे। 2003 में मेरे मुख्यमंत्री बनने से पहले बस्तर की सबसे बड़ी समस्या थी नमक। नमक के बदले हमारे वनवासियों की कीमती वनोपजों को लूटा जाता था। नमक शोषण का औजार बन गया था। उससे मुक्ति दिलाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। भारतीय जनता पार्टी ने निःशुल्क नमक दिया। नमक बस्तर के स्वाभिमान से जुड़ा है। आदिवासियों को कोदो, कुटकी  पेज, पसिया के सहारे जीवन यापन करना पड़ता था। भूख से मौत होती थी। एक बड़ा निर्णय लिया। 

भाजपा की सरकार के मुखिया के नाते गरीबों को 1 रुपये किलो चावल दिया तो उससे बड़ी कोई बात हो सकती है क्या?  बस्तर अंधेरे में डूब गया था। हमने उजाला फैलाने का इंतजाम किया। फिर कभी बस्तर में अंधेरा नहीं होने दिया। छत्तीसगढ़ में पलायन को रोकने के लिए गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने हमने  गरीब परिवारों को 1 रुपये किलो चावल देने की योजना शुरू की। तेंदूपत्ता तोड़ने वालों के प्रति कांग्रेस सरकार की संवेदना नहीं है। हमने 1280 करोड रुपए बोनस दिया है। 

भूपेश बघेल बोनस खा गए हैं। हमने चरण पादुकाएं दीं तो हमारा मजाक उड़ाया गया था। अपने माता बहनों के पैरों की सुरक्षा के  तेंदूपत्ता तोड़ने वालों के लिए चरण पादुका दी। वह योजना कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी। तेंदूपत्ता तोड़ने वालों का अपमान किया। किसानों को 16 प्रतिशत ब्याज पर सहकारी बैंक से कर्ज लेना पड़ता था। उसे हटाकर बिना ब्याज के कर्ज देने की शुरुआत भाजपा सरकार ने की।  भाजपा सरकार की उपलब्धि का चिंतन आपको करना पड़ेगा।  चमचमाती सड़क का जाल बिछाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। बस्तर में जितने भी पुल पुलिया स्कूल अस्पताल बने हैं, यह सारे के सारे निर्माण कार्य भाजपा की सरकार ने किए हैं।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सभा को किया संबोधित
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर आज परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ है। यह यात्रा विजय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और यह संकल्प मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य का विकास किया। राज्य की जनता के जीवन में खुशहाली लाई। भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ और बस्तर के आदिवासियों का केवल शोषण कर रही है। 

आगे कहा कि भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग की जा रही है। यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। आने वाले समय में कमल खिलाना है और बस्तर के विकास को आगे बढ़ाना है। बस्तर की सभी 12 सीट भारतीय जनता पार्टी को सौंप कर ऐसी सरकार बनाएं जो जनता की भावनाओं के अनुरूप बस्तर और प्रदेश का विकास कर सके। हमारी सरकार ने जहां छत्तीसगढ़ को छोड़ा था, वहां से 5 साल में एक कदम भी विकास की दिशा में आगे नहीं बढ़ाया गया है। प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया है। बस्तर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बस्तर की खुशहाली के लिए भाजपा की सरकार बनाना बहुत ज्यादा जरूरी है।

उपाध्यक्ष सांसद सरोज पांडेय बोलीं- परिवर्तन यात्रा का मतलब है सत्ता का परिवर्तन
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सरोज पांडेय ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा का मतलब है सत्ता का परिवर्तन। परिवर्तन इसलिए जरुररी है कि आज से 5 साल पहले कांग्रेस पार्टी के नेता बस्तर आए और उन्होंने जनता के बीच में तरह तरह के  खेल दिखाए। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार बनायें। उन्होंने परिवर्तन की बात की और झूठा खेल दिखाकर जनता को लुभाने का प्रयास किया था। 

उन्होंने कहा कि हम बहनों के साथ छल किया। बहुत सारे वादे किए लेकिन कोई वादे नहीं निभाए घोषणा पत्र में 36 वादे किए गए थे। कांग्रेस की सरकार अब भरोसे का सम्मेलन करती है। भूपेश सरकार पर भरोसा तो कांग्रेस को ही नहीं है। सब जगह लिखा रहता था भूपेश है तो भरोसा है। अब जहां जहां भूपेश लिखा रहता था वहां भूपेश मिटा कर कांग्रेस लिखा जा रहा है। कांग्रेस के सम्मेलन में बड़े बुजुर्ग मल्लिकार्जुन आए थे। उनके व्यक्तित्व का यह आलम है कि जब भरोसे के सम्मेलन में बोलने के लिए खड़े हुए तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उठकर चले गए। 

सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार में रेडी टू ईट योजना से जिन महिलाओं को घर चलाने के लिए पैसा मिलता था, भूपेश बघेल ने उनका रोजगार छीनकर ठेकेदार को कम दिया है। यह भरोसे की कैसी सरकार है। इस झूठी सरकार ने जो कहा किसी काम को पूरा नहीं किया। आज हम परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार की विफलता से जुड़े इन सब विषयों को लेकर भाजपा के नेता जनता के बीच जा रहे हैं।

रेणुका सिंह बोलीं- सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया
केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार के भ्रष्टाचार की चर्चा तो दिल्ली तक में होती है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। आदिवासियों के शोषण और भ्रष्टाचार के अलावा सरकार का कोई काम सामने नहीं आया है। 5 साल से जनता का शोषण चल रहा है। अब हद हो चुकी है। इस सरकार से छुटकारा चाहिए। यह तभी संभव है जब आने वाले चुनाव में कमल खिलाएं और भाजपा की सरकार बनाएं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, लता उसेंडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विक्रम उसेंडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद एवं बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,  कांकेर सांसद मोहन मंडावी, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, प्रथम यात्रा के संयोजक एवं विधायक शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, निरंजन सिन्हा, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, हुंगाराम मरकाम सहित सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed