{"_id":"684969ee33b168410d011a95","slug":"bike-rider-collided-with-truck-while-trying-to-overtake-young-man-died-wife-and-daughter-seriously-injured-in-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: ओवरटेक की चक्कर में ट्रक से टकराया बाइक सवार, युवक की मौत, पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: ओवरटेक की चक्कर में ट्रक से टकराया बाइक सवार, युवक की मौत, पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल
Wed, 11 Jun 2025 05:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 11 Jun 2025 05:05 PM IST
सार
जगदलपुर में शहर से लगे आड़ावाल सेमरा के पास एक दंपति जगदलपुर से ओड़िसा की ओर जा रहे थे कि अचानक जैसे ही बाइक सवार ने सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक किया कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
जगदलपुर में शहर से लगे आड़ावाल सेमरा के पास एक दंपति जगदलपुर से ओड़िसा की ओर जा रहे थे कि अचानक जैसे ही बाइक सवार ने सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक किया कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई, इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 के माध्यम से मेकाज लाया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी ने बताया कि ओड़िसा निवासी गुड्डू धुर्वा 30 वर्ष अपनी पत्नी रायबारी 27 वर्ष के अलावा अपनी 3 साल की बेटी को लेकर जगदलपुर आया हुआ था, जहाँ से वापस अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर ओड़िसा के लिए जा रहे थे कि अचानक आड़ावाल के आगे सेमरा के पास गुड्डू के बाइक के सामने एक कार चल रही थी।
विज्ञापन
गुड्डू ने जैसे ही कार को ओवरटेक किया कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई, इस हादसे में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को आसपास के लोगो ने 108 के माध्यम से पहले महारानी अस्पताल ले गए, जहाँ से उन्हें मेकाज रेफर किया गया, घायलों की हालत ठीक नही बताई जा रही है, फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन