फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bike collided with a tree young man died during treatment bike rider hit a young man walking on foot in Jagdal

Jagdalpur: पेड़ से टकराई बाइक, उपचार के दौरान युवक की मौत, पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौत

Fri, 07 Feb 2025 06:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Feb 2025 06:23 PM IST
सार

कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में रहने वाला किसान मोटरसाइकिल से    जा रहा था तभी अचानक पेड़ से बाइक जा टकराई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं  जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सालेमेटा में रहने वाला युवक 2 दिन पहले अपने घर से पैदल सामान लेने निकला, लेकिन एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike collided with a tree young man died during treatment bike rider hit a young man walking on foot in Jagdal
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में रहने वाला किसान किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि अचानक पेड़ से बाइक जा टकराई, इस घटना के बाद किसान को गंभीर चोट आई, जिसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मामले के बारे मे पुलिस ने बताया कि लखेश्वर 20 वर्ष 5 फरवरी को अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोटा की ओर जा रहा था कि अचानक आधे रास्ते मे पड़ने वाले जंगल मे मोड़ के दौरान सरई पेड़ में जाकर मोटरसाइकिल जा टकराई, इस घटना में लखेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों ने निजी वाहन की मदद से स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लाया गया, जहाँ उसकी खराब हालत को देखते हुए कोंडागाँव जिला अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान लखेश्वर को मेकाज भेजा गया जहाँ 6 फरवरी की रात को लखेश्वर की मौत हो गई, लखेश्वर 2 भाइयों में बड़ा था, साथ ही अविवाहित था, घटना के बाद से परिजनों में मातम छा गया, वही शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी ठोकर
जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सालेमेटा में रहने वाला युवक 2 दिन पहले अपने घर से पैदल सामान लेने निकला, लेकिन एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सालेमेटा निवासी कमलेश यादव 26 वर्ष 5 फरवरी के शाम 7 बजे पैदल घर से कुछ दूरी स्थित किराना दुकान में सामान लेने के लिए जा रहा था, की अचानक से पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दिया, घटना के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई, शव का पीएम कर परिजनों को सौप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed