फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   bijapur players got third position in chhattisgarh yuva mahotsav in raipur

Chhattisgarh Yuva Mahotsav: बीजापुर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कुश्ती और हारमोनियम में मिला तीसरा स्थान

Mon, 30 Jan 2023 06:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Jan 2023 06:53 PM IST
सार

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 से 30 जनवरी तक युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महोत्सव में हुई हारमोनियम प्रतियोगिता में अरुण विश्वकर्मा और कुश्ती में 85 किलो वजन में वंदना साहू ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
bijapur players got third position in chhattisgarh yuva mahotsav in raipur
बीजापुर के खिलाड़ियों ने दर्ज की जीत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बीजापुर के खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी। कुश्ती और हारमोनियम स्पर्धा में बीजापुर के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले से गई टीम सोमवार को नोडल अधिकारी दीपक उइके के साथ लौट रही है। 

विज्ञापन


रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 से 30 जनवरी तक युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महोत्सव में हुई हारमोनियम प्रतियोगिता में अरुण विश्वकर्मा और कुश्ती में 85 किलो वजन में वंदना साहू ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


खेल प्रभारी केशव कुमार तोगर ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। हालांकि भौरा, कुचीपुड़ी, गेड़ी दौड़ और क्विज स्पर्धा में कोई भी खिलाड़ी स्थान पाने में सफल नहीं हो सका। उन्होंने दूरभाष पर चर्चा करते हुए बताया कि सोमवार को टीम की वापसी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed