फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Big Naxalite attack in Sukma before CRPF Foundation Day Amit Shah will also be involved

Sukma Attack: सीआरपीएफ के स्थापना दिवस से पहले हुआ बड़ा हमला, अमित शाह को भी होना है शामिल...

Sat, 25 Feb 2023 02:27 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 02:27 PM IST
सार

सीआरपीएफ अपना 84वां स्थापना दिवस समारोह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आयोजित करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 19 मार्च को बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Big Naxalite attack in Sukma before CRPF Foundation Day Amit Shah will also be involved
crpf - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

सुकमा के थाना जगरगुंडा में डीआरजी जवानों पर हुए हमले को इस साल के टीसीओसी का पहला हमला माना जा रहा है। नक्सली मुठभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने की खबर है। सीआरपीएफ के स्थापना दिवस से पहले हुआ बड़ा हमला अगाह कर गया है। क्योंकि पहली बार स्थापना दिवस में गृहमंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अपना 84वां स्थापना दिवस समारोह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आयोजित करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 19 मार्च को बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई है।
विज्ञापन


शनिवार को हुए हमले में शहीद जवानों में एक एएसआई, एक असिस्टेंट कॉन्स्टेबल और एक सैनिक शामिल है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह सुकमा के थाना जगरगुंडा से डीआरजी की पार्टी गस्त के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सुबह 9:00 बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एएसआई रामूराम नाग, असिस्टेंट कॉन्स्टेबल कुंजाम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा की शहादत हो गई । पुलिस की अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंच गई है इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार नक्सलियों ने अपनी रणनीति में भी काफी बड़ा बदलाव किया है। पहले मार्च और फिर जनवरी में टीसीओसी की शुरूआत करने के बाद अब इस साल फरवरी के मध्य शुरू किया गया है।जानकारी के मुताबिक नक्सली संगठन टीसीओसी अभियान चलाते हैं इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस के खिलाफ आक्रामक होकर लड़ाई लड़ना और ज्यादा से ज्यादा जवानों को नुकसान पहुंचाना रहता है। बस्तर में जितने भी बड़े नक्सली हमले हुए हैं। जिनमें जवानों की ज्यादा शहादत हुई है।वह नक्सलियों के इसी अभियान के दौरान हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed