फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bears attacked villagers returning from farm in Sukma

Sukma: खेत से लौट रहे ग्रामीण पर भालुओं ने किया हमला, सिर और पीठ को बुरी तरह किया जख्मी, हालत गंभीर

Sat, 09 Sep 2023 07:42 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Sep 2023 07:42 AM IST
सार

भालुओं ने ग्रामीण के सिर, हाथ, पीठ आदि जगहों पर हमला किया है, जिसके कारण उसे गंभीर चोट आई है, फिलहाल ग्रामीण का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bears attacked villagers returning from farm in Sukma
भालू ने किया हमला - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

सुकमा जिले के भेलवापल गांव में शुक्रवार की शाम को अपने खेत से लौट रहे ग्रामीण पर अचानक से छह भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया। घायल को घटना के बाद सुकमा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया। ग्रामीण की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भेलवापल निवासी ग्रामीण माड़वी हूंगा 55 वर्ष शुक्रवार की दोपहर को अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था, इसी बीच शाम को जब वापस लौट रहा था कि अचानक रास्ते में उसे भालुओं का झुंड मिल गया। ग्रामीण कुछ समझ पाता, इससे पहले ही भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद लहूलुहान ग्रामीण ने अपने आप को बचाने के लिए शोर मचाया।

विज्ञापन

इसी दौरान जंगल में मौजूद ग्रामीणों की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीण को भालुओं के चंगुल से छुड़ाते हुए उसे पहले सुकमा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी खराब हालत को देखते हुए एंबुलेंस की मदद से मेकाज भेजा गया। बताया जा रहा है कि भालुओं ने ग्रामीण के सिर, हाथ, पीठ आदि जगहों पर हमला किया है, जिसके कारण उसे गंभीर चोट आई है, फिलहाल ग्रामीण का उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed