{"_id":"6852d152cea814bc600ed4ea","slug":"bastar-police-went-to-madhya-pradesh-and-became-a-bank-manager-brought-the-accused-who-cheated-a-woman-to-bast-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: मध्यप्रदेश में जाकर बस्तर पुलिस बनी बैंक मैनेजर, महिला को ठगने वाले आरोपी को लाई बस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: मध्यप्रदेश में जाकर बस्तर पुलिस बनी बैंक मैनेजर, महिला को ठगने वाले आरोपी को लाई बस्तर
Wed, 18 Jun 2025 08:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 18 Jun 2025 08:37 PM IST
सार
जगदलपुर, बस्तर जिले के आईटीआई में पदस्थ महिला कर्मचारी को आरोपी द्वारा फोन पर लक्की ड्रा में 5 लाख का इनाम जितने की बात का हवाला देते हुए 9 लाख रुपये की ठगी कर लिए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर, बस्तर जिले के आईटीआई में पदस्थ महिला कर्मचारी को आरोपी द्वारा फोन पर लक्की ड्रा में 5 लाख का इनाम जितने की बात का हवाला देते हुए 9 लाख रुपये की ठगी कर लिए, इस घटना के बाद बस्तर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी का लोकेशन मध्यप्रदेश निकला, जहाँ बस्तर पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश में कुछ दिनों तक आरोपी की रेकी करने के बाद उसके घर मे बैंक मैनेजर बनकर पहुँचे, जहाँ आरोपी को गिरफ्तार कर बस्तर लेकर आई, जहाँ पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल ने बताया कि 31 जनवरी 2025 को प्रार्थिया अरूणा साहू निवासी आईटीआई कन्या छात्रावास ने बस्तर थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वर्ष 2019 में अमित नामक व्यक्ति ने मोबाईल पर फोन करते हुए बताया आपका नंबर लकी नंबर में आ गया है, जिसमें 5 लाख रूपये ईनाम के रूप में दिया जायेगा, मोबाईल धारक द्वारा प्रलोभित कर लगातार 2-3 वर्षों से पैसों की मांग मोबाईल नंबर में फोन पे के माध्यम से पैसा जमा कराया गया, मोबाईल नंबर के धारक द्वारा बाद में अपने आप को सीबीआई आफिसर बताकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा, मई 2019 से 12 दिसंबर 2024 तक मोबाईल धारकों के द्वारा 9 लाख रूपये धोखाधड़ी किया गया
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्तर पुलिस ने मोबाईल धारक की जानकारी निकाली, जहां उसका लोकेशन मध्यप्रदेश दिखाई दिया, जहाँ टीम के द्वारा रैकी करके बैंक मैनेजर बनकर घर जाकर आरोपी को बकाया लोन के वसूली का हवाला देकर घेराबंदी करके उसके ग्राम पो बहेरा थाना टेहरका जिला निवाड़ी मध्यप्रदेश से धर्मेन्द्र कुशवाहा 31 वर्ष को पकड़ा गया, जिसके पास से 2 नग मोबाईल फोन एवं एक बैंक पास बुक जो घटना में उपयोग की गई थी, उसे पूछताछ कर जप्त किया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन