फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bastar Dussehra second circumambulation of Phool Rath was carried out

Bastar Dussehra: फूल रथ की निकाली गई दूसरी परिक्रमा, बस्तर पुलिस के जवानों ने हर्ष फायर कर दी सलामी

Thu, 25 Sep 2025 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 25 Sep 2025 10:47 PM IST
सार

फूल रथ एक विशालकाय, दो-मंजिला लकड़ी का रथ होता है, जिसे विशेष रूप से इस उत्सव के लिए बनाया जाता है। इसे फूलों और अन्य पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया जाता है, इसीलिए इसे "फूल रथ" कहा जाता है।

विज्ञापन
Bastar Dussehra second circumambulation of Phool Rath was carried out
रथ को सलामी देते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर दशहरे के प्रमुख आकर्षण फूल रथ की दूसरी परिक्रमा गुरुवार को की गई। फूल रथ में सवार होने के बाद मां दंतेश्वरी के छत्र और डोली को बस्तर पुलिस के जवानों ने हर्ष फायर कर सलामी दी। बस्तर दशहरा, 75 दिनों तक चलने वाला दुनिया का सबसे लंबा दशहरा उत्सव है। यह अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इन परंपराओं में "फूल रथ परिक्रमा" का विशेष महत्व है। 

विज्ञापन

बस्तर दशहरा के दौरान "जोगी बिठाई" के विधान के बाद अगले पांच दिनों तक फूल रथ परिक्रमा निकाली जाती है। यह एक महत्वपूर्ण रस्म है जिसमें मां दंतेश्वरी के छत्र को रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाता है। इस वर्ष नवरात्र के दौरान तृतीया तिथि दो दिनों तक रहने के कारण 24 से 29 सितंबर तक अर्थात 6 दिनों तक फूल रथ की परिक्रमा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूल रथ एक विशालकाय, दो-मंजिला लकड़ी का रथ होता है, जिसे विशेष रूप से इस उत्सव के लिए बनाया जाता है। इसे फूलों और अन्य पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया जाता है, इसीलिए इसे "फूल रथ" कहा जाता है। इस रथ को खींचने का कार्य जगदलपुर के आसपास के आए सैकड़ों ग्रामीण स्वेच्छा से करते हैं। वे सदियों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वाह करते आ रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसा माना जाता है कि मां दंतेश्वरी फूल रथ पर सवार होकर अपने भक्तों का सुख-दुख जानने के लिए नगर भ्रमण करती हैं। इस रथ का दर्शन करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रथ परिक्रमा से पहले और दौरान बस्तर पुलिस के जवानों द्वारा हर्ष फायर कर मां दंतेश्वरी के छत्र को सलामी दी जाती है, जो इस परंपरा के सम्मान और महत्व को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed