फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bastar Commissioner and IG inspected polling stations in Jagdalpur

Jagdalpur: बस्तर कमिश्नर और आईजी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Tue, 23 Apr 2024 05:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Apr 2024 05:10 PM IST
सार

कमिश्नर ने मतदान के लिए बुजुर्ग, महिलाओं और गर्भवती, छोटे बच्चों वाली महिलाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान के दिन आपातकालीन चिकित्सा सुविधा व्यवस्था के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तैयारियों का भी जायजा लिया। 

विज्ञापन
Bastar Commissioner and IG inspected polling stations in Jagdalpur
कमिश्नर और आईजी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत द्वितीय चरण में लोकसभा कांकेर क्षेत्र के विधानसभा केशकाल के अंतर्गत मतदान केंद्र 85 धनोरा, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के आमाबेड़ा, उसेली, गुमझीर और कांकेर विधानसभा क्षेत्र के मलांजकुडुम मतदान केंद्रों का निरीक्षण बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े और आईजी सुंदरराज पी. ने मंगलवार को किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या और उनकी सुविधाओं का भी संज्ञान लेकर गर्मी को देखते हुए छाया, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।  

विज्ञापन

 

कमिश्नर ने मतदान के लिए बुजुर्ग, महिलाओं और गर्भवती, छोटे बच्चों वाली महिलाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान के दिन आपातकालीन चिकित्सा सुविधा व्यवस्था के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तैयारियों का भी जायजा लिया। 

विज्ञापन

 

अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, बेड की उपलब्धता, एक्सरे की व्यवस्था, संसाधनयुक्त एंबुलेस की व्यवस्था, स्टॉफ की उपलब्धता का भी संज्ञान लिया। निरीक्षण में संबंधित एसडीएम, कमिश्नर के वरिष्ठ निज सहायक हरेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed