{"_id":"6847f86d46b9929ddd0df40e","slug":"asp-was-martyred-due-to-ied-blast-bastr-ig-reached-the-spot-meeting-with-officials-in-jagdalpur-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: आईईडी की चपेट में आने से बलिदान हुए थे एएसपी, घटनास्थल पहुंचे बस्तर आईजी, अधिकारियों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: आईईडी की चपेट में आने से बलिदान हुए थे एएसपी, घटनास्थल पहुंचे बस्तर आईजी, अधिकारियों के साथ बैठक
Tue, 10 Jun 2025 02:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:49 PM IST
सार
पोकलेन के चारो ओर और भी आईडी लगाए गए थे, जिसे जवानों ने डिफ्यूज कर दिया गया, वही इस मामले को लेकर कोंटा थाने में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पहुंचे बस्तर आईजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर में नक्सलियों के द्वारा 10 जून को भारत बंद का आव्हान किया गया था, इसके अलावा नक्सलियों के द्वारा एक पोकलेन को आग लगा दिया गया था, इसी मामले को लेकर सर्चिंग पर गए पुलिस के आला अधिकारियों को आता देख नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर दिया, इस हमले में एएसपी शहीद हो गए। जबकि थाना प्रभारी व एसडीओपी घायल हो गए। इस घटना के बाद मंगलवार को बस्तर रेंज आईजी घटनास्थल पहुँचे, जहाँ जांच के बाद आला अधिकारियों की बैठक भी ली।
विज्ञापन
बता दें कि कोंटा थाने से महज तीन किमी दूर कोंटा सुकमा मार्ग में नक्सलियों ने रविवार की रात एक पोकलेन को आग लगा दी, जिसके बाद सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के साथ एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर व कोंटा थाना प्रभारी सोनल गवला भी साथ मे मौजूद थे, घटनास्थल से वापस आने के दौरान नक्सलियों ने अचानक से ब्लास्ट कर दिया, इस घटना में एएसपी शहीद हो गए, जबकि एसडीओपी व थाना प्रभारी घायल हो गए, इस घटना के बाद डीआईजी कमलोचन कश्यप भी घटनास्थल पहुँचे, जहाँ बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट को करने के लिए नक्सलियों ने 10 किलो के बारूद का उपयोग किया था।
विज्ञापन
पोकलेन के चारो ओर और भी आईडी लगाए गए थे, जिसे जवानों ने डिफ्यूज कर दिया गया, वही इस मामले को लेकर कोंटा थाने में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है, इसके अलावा घटनास्थल से विस्फोटक के अवशेष के साथ ही कुछ सबूतों को भी जब्त किया गया है, वही इस घटना के बाद मंगलवार की सुबह आईजी सुंदरराज पी कोंटा पहुँचे, जहाँ सबसे पहले घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग किया जा रहा है, वही नक्सलियों के सख्त कार्यवाही किये जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन