{"_id":"642024d885e0ff0b07093ba9","slug":"ashok-leyland-company-workshop-manager-cheated-three-lakh-rupees-in-jagdalpur-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: अशोका लेलैंड कंपनी का वर्कशॉप मैनेजर तीन लाख रुपये लेकर भाग निकला, पांच महीने से कर रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: अशोका लेलैंड कंपनी का वर्कशॉप मैनेजर तीन लाख रुपये लेकर भाग निकला, पांच महीने से कर रहा था काम
Sun, 26 Mar 2023 04:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Mar 2023 04:26 PM IST
सार
आरोप है कि सागर पुजारी ने स्पेयर पार्टस को बेचकर उससे मिली दो लाख की रकम अपने पास रख ली। साथ ही कंपनी के डेढ़ लाख रुपये भी धोखाधड़ी कर निकाले और फिर बीमारी का बहाना बनाकर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में अशोका लेलैंड कंपनी का वर्कशॉप मैनेजर तीन लाख रुपये से ज्यादा लेकर भाग निकला है। मैनेजर करीब पांच माह से कंपनी में काम कर रहा था। आरोप है कि कंपनी के रुपये धोखाधड़ी कर निकाले और फिर बीमारी का बहाना बनाकर भाग गया। कंपनी के जनरल मैनेजर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
रायपुर निवासी कंपनी के जनरल मैनेजर मनोज सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, पंडरीपानी स्थित कंपनी में उन्होंने 6 अक्तूबर 2022 को वर्कशॉप मैनेजर के पद पर सागर पुजारी को रखा था। सागर पुजारी आखिरी बार 16 मार्च को कंपनी में आया, फिर दोपहर में निकल गया। इसके बाद कर्मचारियों ने उसके नहीं आने पर मोबाइल पर कॉल किया तो सागर ने तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती की बात बताई।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने जगदलपुर के सभी अस्पताल में सागर की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद सागर पुजारी के कार्यों की जांच की गई। कच्चा बिल बुक से कम्पनी के कैशियर यशपाल ने रिकार्ड से मिलान किया तो पता चला कि 1,50,59 रुपये सागर पुजारी ने जमा नहीं कराया। स्पेयर पार्टस का मिलान किया गया तो उसमें भी करीब दो लाख का माल कम मिला।
विज्ञापन