फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Arvind Kejriwal addressed a public meeting in Jagdalpur

केजरीवाल की 10 गारंटी: दिल्ली CM बोले- हमें मौका दीजिए....लागू करेंगे पेशा कानून, मान ने पीएम मोदी पर कसा तंज

Sat, 16 Sep 2023 05:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 05:09 PM IST
सार

केजरीवाल ने आगे कहा कि विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा, भजापा वाले कहते है हम देश को इंडिया नही बोलेंगे मैं पूछना चाहता हूं इंडिया इनके पिताजी का है। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal addressed a public meeting in Jagdalpur
जनसभा को संबोधित करते सीएम केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में होने वाले  विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। सबी दल वोटरों को लुभाने के लिए बड़े- बड़े  वादे कर रहे हैं और अपनी पार्टी की जीत का दावा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम  अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे जहां दोनों नेताओं ने जमसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन

 

सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर कोई आदमी अमीर बन जाता है तो उसके 50 दोस्त निकल आते हैं। आदमी प्रधानमंत्री बनता है तो हजारों दोस्त निकल आते हैं, लेकिन मोदी जी का एक भी दोस्त आज तक नही मिला जो उनके साथ पढाई किया हो। शायद वो चेहरा बदलकर पढाई करने जाते रहे होंगे। पंजाब सीएम ने कहा कि अभी केंद्र ने हॉस्टल स्कूल में 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दी है लोग परेशान है समय आ गया है कि सफाई के लिए झाड़ू लागये और हमारा तो चुनाव चिन्ह ही झाड़ू है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज भी शर्मिंदा हैं वो सोचते होंगे कि 200 साल में हमने जितना नहीं लूटा उतना तो भारत के लोगों ने ही भारत को लूट लिया।  भगवंत मान ने कहा कि सिलेंडर में 200 रुपये कम कर दिए लेकीन ये नही बताया कि बढ़ाया कितना दाम था। साढ़े चार साल तक सिलेंडर के दाम बढ़ाते गए और चुनाव से पहले सिर्फ 200 रुपये घटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जनसभा को संबोधित करने से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने शहीद जवानों की सहादत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिस दौरान हमारे जवान देश के लिए अपनी जान दे रहे थे उस दौरान दिल्ली के भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा था। हमारे जवान शहीद हुए क्या जश्न रुकना नहीं चाहिये था।  देश शहादत से ज्यादा दुखी हमारे पीएम, गृहमंत्री के जश्न मानने से है। हर बात पर ट्वीट करने वाले पीएम जावानों की शाहदत पर एक ट्वीट नहीं कर पाए। 


 
विज्ञापन

केजरीवाल ने आगे कहा कि विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा, भजापा वाले कहते है हम देश को इंडिया नही बोलेंगे मैं पूछना चाहता हूं इंडिया इनके पिताजी का है। केजरीवाल ने रैली से भजापा को चैलेंज किया कि यदि हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदल कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि अगली मीटिंग में हम हमारे गठबंधन का नाम भारत रख लेंगे तो भारत का नाम भी बदल दोगे क्या? अगर ऐसा किया तो इंडिया के एक सो 40 करोड़ लोग तुमको भारत से बाहर भगा देंगे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली,पंजाब के लोगो ने हमे मौका दिया आप भी हमें मौका दें। मैं आपको 10 गारंटी दे रहा हूं।  

पहली गारंटी बिजली कट नही होगी 24 घंटे बिजिली वो भी मुफ्त कर दूंगा। जिनके बिजली बिल ज्यादा आएं है 30 अक्टूबर तक पुराने बिजली के बिल माफ कर दिए जाएंगे। सरकारी स्कूल की तस्वीर बदल देंगे लोग प्राइवेट स्कूल से बच्चे को निकाल देंगे। सविदा और दैनिक वेतन पर काम करने वाले टीचर रेगुलर किये जायेंगे। केजरीवाल ने कहा कि पूरा इलाज मुफ्त होगा। टेस्ट,ऑपरेशन,जांच सब मुफ्त होगा। इसके लिए मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। सरकारी हॉस्पिटल में लाखों का ऑपरेशन मुफ्त होगा। केजरीवाल ने जनता से कहा, आप सोच रहे होंगे पैसा कहा से आएगा सरकार तो घाटे में चल रही है। दिल्ली, पंजाब में हमारी सरकार आने के बाद सरकार फायदे में है हम काला धन वापस ला रहे हैं और लोगों को इलाज फ्री दे रहे हैं। हमने दिल्ली में लोगो को नंबर दिया फ़ोन करते ही सरकार घर आती है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली और पंजाब में 50 हजार युवाओं को बिना रिश्वत सरकारी नौकरी दी है। पंजाब में ही 36 हजार युवाओं को नोकरी दी है। छत्तीसगढ़ में भी नौकरी देंगे जब तक नौकरी नहीं देंगे तब तक तीन हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे। केजरीवाल ने कहा कि माता बहनों को एक हजार हर महीने नकद देंगे, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर ले जाएंगे। जवानों की शहादत पर परिवार वालो को एक करोड़ देंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे ठेका प्रथा को बंद करंगे। आदिवासियों के लिए पेशा कानून लागू करेंगे । सरकार बनने के एक महीने के अंदर पंचायतों को उनके अधिकार दे देंगे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते कहा कि जावान फ़िल्म देखी है इसमें शाहरूख खान कहता है कि जब नेता वोट मांगने आये तो पूछना की हमारी सेहत, शिक्षा के लिए क्या करोगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed