फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Arun Sao said BJP Parivartan Yatra for the prosperity and progress of Chhattisgarh

बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा: अरुण साव बोले- प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए परिवर्तन यात्रा

Mon, 11 Sep 2023 10:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 10:41 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का हम सबका संकल्प, दंतेवाड़ा से यात्रा का आगाज है।

विज्ञापन
Arun Sao said BJP Parivartan Yatra for the prosperity and progress of Chhattisgarh
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 सितंबर 2023 से बस्तर में भाजपा की परिवर्तन रैली शुरू होने जा रही है। इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हैं। जिसकी तैयारियों में कांग्रेस और भाजपा जुटी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिए भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली परिवर्तन यात्रा कल 12 सितंबर दंतेवाड़ा से निकलेगी। देश के गृहमंत्री अमित शाह पूजा अर्चना कर यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी यात्रा को 16 सितंबर को जशपुर से रवाना किया जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2023 के आचार संहिता लागू होने के पूर्व प्रदेश स्तर पर दो परिवर्तन यात्रा करने जा रही है। 
विज्ञापन


अरुण साव ने आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिये और छत्तीसगढ़ में सुशासन लाने के लिए, प्रदेशवासियों के भविष्य को संवारने के लिए इस अत्याचारी, अन्यायी भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंके। जनता का विश्वास और आशीर्वाद भाजपा के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed