{"_id":"67a6eac967b91135a102a889","slug":"an-unknown-vehicle-hit-a-bike-rider-three-youths-died-in-the-accident-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Accident: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Accident: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की हुई मौत
Sat, 08 Feb 2025 12:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:08 PM IST
सार
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र से लगे तेलीमारेंगा के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी
विज्ञापन
मृतक दिव्यांश और तेजेन्द्र (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र से लगे तेलीमारेंगा के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, इस घटना में बाइक में सवार तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद से आरोपी वाहन फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामले के बारे में बताया कि आज सुबह केशलूर की ओर से एक बाइक से तीन युवक सवार होकर जगदलपुर की ओर आ रहे थे कि अचानक से तेली मारेंगा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मार फरार हो गया। घटना में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग मृतकों को मेकाज लेकर आए। मृतको की पहचान तुषार शर्मा (24 वर्ष), दिव्यांश कारकी (24 वर्ष), तेजेन्द्र ठाकुर (26 वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक दिव्यांश मारुति सुजुकी शोरूम में काम करता था, 2 भाइयों में छोटा था। इसके पिता कृष्णा कारकी दंतेवाड़ा के कोर्ट में पदस्थ हैं। मृतक तुषार सुकमा जिले का रहने वाला है। उसके पिता वासुदेव शर्मा सुकमा जिले के दोरनापाल में पुलिस विभाग में पदस्थ है। इसके अलावा मृतक 3 भाई बहनों में दूसरे नंबर का है। मृतक तेजेन्द्र भी मारुति सुजुकी शोरूम में दिव्यांश के साथ ही काम करता था, वह एकलौता बेटा बताया जा रहा है।
विज्ञापन