फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   amit Shah reached Bastar to attend the crpf Raising ceremony welcomed at the airport

CRPF Raising Day: बस्तर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट पर हुआ फूलों से स्वागत, सेरेमनी में होंगे शामिल

Fri, 24 Mar 2023 06:34 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 06:34 PM IST
सार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 84वां स्थापना दिवस पहली बार छत्तीसगढ़ में मना रहा है। वैसे सीआरपीएफ का स्थापना दिवस 19 मार्च होता है।

विज्ञापन
amit Shah reached Bastar to attend the crpf Raising ceremony welcomed at the airport
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पहुंचे। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 84वां स्थापना दिवस में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पहुंचे। जहां उनका जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।  इस दौरान पूर्व शिक्षामंत्री केदार कश्यप, पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा, रूपसिंह मांडवी, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष निवास राव मद्दी, पूर्व विधायक लच्छू राम  कश्यप, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, किरण देव, पूर्व विधायक सुभाउ राम कश्यप, राजा राम तोड़ेम, बस्तर महाराज कमल चंद्र भंजदेव, पूर्व विधायक संतोष बाफना उपस्थित रहे। सीआरपीएफ की राइज़िंग सेरेमनी में जिले के 24 भाजपा नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही अमित शाह से बस्तर में पार्टी के हालात को लेकर चर्चा भी होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


अमित शाह दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 84वां स्थापना दिवस पहली बार छत्तीसगढ़ में मना रहा है। वैसे सीआरपीएफ का स्थापना दिवस 19 मार्च को होता है। सुरक्षा कारणों से यहां करीब एक हफ्ते की देरी हुई। बस्तर के करणपुर कैंप में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को जगदलपुर पहुंचे। चुनावी साल में सीआरपीएफ का स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ में मनाए जाने के कई राजनैतिक समीकरण भी बताए जा रहे हैं। गृह विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अतिरिक्त महानिदेशक  विवेकानंद सिन्हा,  कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारी भी आगवानी में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed