फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Amit Shah met the families of those who lost their lives in the Naxalite attack in Jagdalpur

Jagdalpur: अमित शाह ने नक्सली हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात, बोले- खत्म करेंगे नक्सलवाद

Mon, 16 Dec 2024 04:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Dec 2024 04:08 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शाह ने जगदलपुर में नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिजनों और नक्सली हिंसा से पीड़ित लोगों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Amit Shah met the families of those who lost their lives in the Naxalite attack in Jagdalpur
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शाह ने जगदलपुर में नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिजनों और नक्सली हिंसा से पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी ने जैसे अपने परिजनों को खोया है वैसा इस देश में और छत्तीसगढ़ में किसी को न खोना पडे़, मैं शहीद हुए और नक्सली हमलों में जान गवानें वाले सभी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूर्ण रूप से समाप्त कर देंगे। 

विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज अमर वाटिका में चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पुण्य स्मृतियों को सहेजने का काम कर रही है। इन स्मृतियों से शहीदों और आप सभी परिजनों के त्याग को चिरस्थाई बनाने का काम किया जाएगा। साथ ही भावी पीढ़ी को प्रेरणा देगा कि शहीदों ने अपनों की चिंता किए बिना देश के लिए अपना बलिदान दिया। शाह ने कहा कि भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस के जवान मजबूती के साथ नक्सल मोर्चे पर काम कर रहे हैं। पिछले एक साल की सटीक रणनीति से नक्सलवाद का दायरा सिमटा है और ढेर सारे विकास के कार्यों को गति देने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शाह ने आगे कहा कि नक्सल उन्मूलन अभियान को केंद्र सरकार पूरा समर्थन और सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि तीनों मोर्चो पर नक्सल उन्मूलन के लिये सरकार काम कर रही है। उग्रवाद का रास्ता छोड़कर आत्म सर्मपण करने वालों का स्वागत किया जाएगा। नक्सल अभियान के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है और जो दूसरे की जान लेने पर आमादा है उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आपके परिजनों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार साथ मिलकर आपके हितों का ध्यान रखेंगी हम आप सभी के लिए जो बेहतर होगा वह करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में शांति व उन्नति के लिए शहीद हुए जवानों और नक्सली हिंसा में पीड़ित परिवारों के परिजनों से हम मिलना चाह रहे थे। आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा हैं और अपनों को खोने का यह दुःख हम सभी को समान पीड़ा दे रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवानों की स्मृतियों को सहेजने के लिए उनके गांवों में प्रतिमा की स्थापना करेगी। प्रत्येक शहीद के स्मृतियों को सहेजने का काम हम शीघ्र पूरा करेंगे।


अपनों को खोने का छलका दर्द 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज अमर वाटिका में नक्सल हिंसा में पीड़ित परिवार और शहीद जवानों के परिजनों से चर्चा कर उनका दर्द साझा किया। जिला नारायणपुर अंतर्गत ग्राम सारावाही के मनोज कुमार ध्रुव ने बताया कि उनके पिता राम साय ध्रुव को 9 मार्च 2018 को नक्सली घर से उठा ले गए। उन्हें गांव के नजदीक खेत में ही नक्सलियों द्वारा जन अदालत लगाकर मुखबिरी की शिकायत में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मेरे पिता जी का क्या कसूर था जो उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। मनोज ने राज्य शासन का आभार जताया और कहा कि अभी वह होमगार्ड के जवान के रूप में सेवाएं दे रहा है। इसी तरह कोंडागांव जिला के ग्राम बांसकोट की रहने वाली श्रीमती शांति नेताम ने बताया कि मेरे पति स्वर्गीय रतन लाल नेताम जिला पुलिस बल में कार्यरत थे। वह सामान्य दिनों की तरह ही कोंडागांव में तैनात थे। 17 मई 2012 को लगभग शाम 7.30 बजे नक्सलियों द्वारा फायरिंग में वे शहीद हो गए। मुझे कुछ दिनों में ही आरक्षक के रूप में अनुकंपा नौकरी प्रदान की गई। इसके साथ ही लगभग 88 पीड़ित परिवारों ने अपना दर्द साझा किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आप सभी के दुःख में हम सहभागी हैं और जल्द ही बस्तर में शांति स्थापित होगी और लगातार विकास के कार्य जारी रहेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed