फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Amit Shah arrives in Jagdalpur will release the 20th installment of the Mahatari Vandan Yojana

जगदलपुर में गृह मंत्री अमित शाह: स्वदेशी मेले के स्टॉल का किया अवलोकन, प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में होंगे शामिल

Sat, 04 Oct 2025 01:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 04 Oct 2025 01:02 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। जगदलपुर के  लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल में अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत बस्तर संभाग के जिलों में संचालित होने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  

विज्ञापन
Amit Shah arrives in Jagdalpur will release the 20th installment of the Mahatari Vandan Yojana
अमित शाह ने बसों को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों ने गृह मंत्री का स्वावगत किया। केंद्रीय गृह मंत्री मुरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन, बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। गृह मंत्री के साथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत

हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, जनजाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ,बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, विधायक कांकेर आशाराम नेताम जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और डीजीपी  अरुण देव गौतम,  प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्वागत किया।

विज्ञापन

अमित शाह ने दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा

केंद्रीय गृह मंत्री माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुँचे, जहाँ पूजा अर्चना करने के साथ ही बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने व मिशन 2026 की सफलता की कामना की। बता दे कि जगदलपुर का दंतेश्वरी मंदिर देवी दंतेश्वरी को समर्पित है, जो बस्तर की कुलदेवी हैं और शक्ति का अवतार मानी जाती हैं, यह 14वीं शताब्दी में बना एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ है, जो दक्षिण भारतीय वास्तुकला शैली में बना है, मंदिर का महत्व धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक है, जो बस्तर के लोक जीवन का अभिन्न अंग है और बस्तर दशहरा व मड़ई जैसे त्योहारों का केंद्र है।

  
विज्ञापन

धार्मिक महत्व
माना जाता है कि यह भारत के 52 शक्तिपीठों में से एक है, देवी दंतेश्वरी बस्तर के काकतीय राजाओं और आदिवासी समुदायों की कुलदेवी हैं, जो उन्हें शक्ति का अवतार मानती हैं,  देश-विदेश से भक्त देवी के दर्शन करने और मन्नत मांगने आते हैं, और माना जाता है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसके अलावा नवरात्रि में विदेशों में रहने वाले लोग भी अपनी मनोकामना को लेकर जोत जलाते हैं। 

ये भी पढ़ें:  Amit Shah CG Visit: गृहमंत्री आज 65 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे 606.94 करोड़, देखेंगे बस्तर दशहरा

शाह ने किया स्वदेशी मेला के स्टॉल का अवलोकन  

Amit Shah arrives in Jagdalpur will release the 20th installment of the Mahatari Vandan Yojana
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत बस्तर संभाग के जिलों में संचालित होने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालबाग में आयोजित स्वदेशी मेला के स्टॉल का भी अवलोकन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed