फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   After a collision between two bikes truck driver crushed three people husband and wife died on spot in Jagdal

Jagdalpur: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रक चालक ने तीन को कुचला, पति-पत्नी की मौके पर मौत, एक का उपचार जारी

Tue, 03 Sep 2024 05:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Sep 2024 05:16 PM IST
सार

जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सरगीपाल में मंगलवार की शाम को दो बाइक में भिड़ंत हो गई, घायल जब तक उठ पाते उससे पहले ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों घायल को अपने चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
After a collision between two bikes truck driver crushed three people husband and wife died on spot in Jagdal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सरगीपाल में मंगलवार की शाम को दो बाइक में भिड़ंत हो गई, घायल जब तक उठ पाते उससे पहले ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों घायल को अपने चपेट में ले लिया, इस घटना में पति पत्नी की जहाँ मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीसरे घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट पुलिस ने बताया कि बेचापारा नानगुर निवासी बलकू नाग अपनी पत्नी तिरोबाई को लेकर जगदलपुर संजय मार्किट किसी काम से गया हुआ था, काम खत्म वापस आने के दौरान सरगीपाल के पास जैसे ही पहुँचे की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई, इस घटना में दोनों बाइक के 3 लोग सड़क पर गिर पड़े, इन बाइक सवारों को संभलने का मौका मिल पाता कि उससे पहले की पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, मौके पर ही पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया, घटना के बाद लोगों की भीड़ को देखने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों ने ट्रक चालक का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी ट्रक चालक भाग निकला, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुची, वही शव को पीएम के लिए भिजवाया गया, जबकि लहूलुहान मार्ग को मिट्टी व पानी से धोया गया, फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है, वही इस घटना में घायल तीसरे घायल की अबतक शिनाख्त नही हो पाई है।

विज्ञापन


चक्के के नीचे फंसी रही महिला
आसपास के लोगो का कहना था कि घटना इतना जबरदस्त था कि पति पत्नी को रोंदने के बाद ट्रक चालक ने महिला को अपने ट्रक के चक्के में फसाकर आगे तक घसीटते ले गया, जबकि पति का दोनों पैर टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed