{"_id":"6400aed83c2fff63bc088c64","slug":"absconding-killer-from-jagdalpur-central-jail-arrested-after-three-years-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानी से मिलने की चक्कर में पकड़ा गया हत्यारा: जेल से पेरोल पर छूटकर हुआ था फरार, तीन साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानी से मिलने की चक्कर में पकड़ा गया हत्यारा: जेल से पेरोल पर छूटकर हुआ था फरार, तीन साल बाद गिरफ्तार
Thu, 02 Mar 2023 07:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Mar 2023 07:42 PM IST
सार
फरार कैदी राजेश अपनी नानी से मिलने के लिए अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह फरार होने के बाद हैदराबाद की एक प्लाई मिल में काम कर रहा था। फरार होने से पहले तक वह सात साज की सजा काट चुका था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में फरार कैदी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। इस दौरान पेरोल पर छूटा और फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। इस बीच गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह होली पर अपनी नानी से मिलने के लिए घर आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जगदलपुर के बलिराम कश्यप वार्ड निवासी राजेश कुमार (30) को अमित उर्फ बाबू की हत्या मामले में कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह जेल में ही बंद था। इस बीच साल 2020 में उसे पेरोल अवकाश पर 14 दिनों के लिए जेल से छोड़ा गया, लेकिन वह अवधि पूरी होने के बाद लौटने की जगह फरार हो गया। इसको लेकर अगस्त 2021 में जेल प्रहरी अनूप प्रकाश एक्का ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिलबाग सिंह को सूचना मिली कि होली पर राजेश कुमार अपनी नानी से मिलने के लिए नयामुंडा स्थित घर आने वाला है। इस पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया। टीम ने निषाद भवन के पीछे बलिराम कश्यप वार्ड में उसके घर के आसपास की घेराबंदी की। इसी दौरान राजेश पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह फरार होने के बाद हैदराबाद की एक प्लाई मिल में काम कर रहा था।
विज्ञापन