{"_id":"697085d18e755d519f095280","slug":"a-bear-died-in-a-road-accident-after-being-hit-by-a-speeding-vehicle-the-forest-department-team-is-investigat-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: सड़क हादसे में भालू की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, कार्रवाई में जुटी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: सड़क हादसे में भालू की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, कार्रवाई में जुटी वन विभाग की टीम
Wed, 21 Jan 2026 02:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:24 PM IST
सार
जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मेटावाड़ा के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने सड़क पार कर रहे एक भालू को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में भालू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में भालू की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मेटावाड़ा के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने सड़क पार कर रहे एक भालू को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में भालू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम (पीएम) कराया जाएगा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
वन विभाग की जांच जारी, वाहन की तलाश
वन विभाग के एसडीओ देव लाल दुग्गा ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक भालू सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। भालू गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर वाहन के कई टूटे हुए हिस्से मिले हैं, जिससे वाहन की पहचान में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके। विभाग का कहना है कि भालू के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजमार्गों पर बढ़ते यातायात के कारण वन्यजीवों के लिए सड़क पार करना एक जानलेवा चुनौती बनता जा रहा है। वन विभाग द्वारा इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की आवश्यकता है।
विज्ञापन