{"_id":"643514f417d0acb6a90ba3f8","slug":"300-chickens-burnt-to-death-in-two-shops-in-chhattisgarh-kanker-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: संबलपुर के साप्ताहिक बाजार में दो दुकानों में लगी आग, 300 मुर्गे-मुर्गियां जले, 100 अंडों का भी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: संबलपुर के साप्ताहिक बाजार में दो दुकानों में लगी आग, 300 मुर्गे-मुर्गियां जले, 100 अंडों का भी नुकसान
Tue, 11 Apr 2023 01:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:36 PM IST
सार
आग की चपेट में आकर दुकानों में रखे मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गए। दुकान संचालकों ने बताया कि आग लगने के कारण करीब दो लाख रुपये के मुर्गा-मुर्गी और अंडा समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया है। हादसे में कमरुद्दीन खान का करीब 40 हजार रुपये का का नुकसान होना बताया गया।
विज्ञापन
आग लगने से जली दुकानें।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार देर रात दो दुकानों में आग लगने से 300 मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गए। वहां रखे 100 अंडे भी चपेट में आकर खराब हो गए हैं। दुकानों में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया। हादसे के चलते करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मामला भानुप्रातपपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संबलपुर साप्ताहिक बाजार में स्थानीय निवासी शेख नजरीदीप और कमरूद्दीन खान की मुर्गा बेचने की दुकान है। रोज की तरह वह सोमवार शाम को भी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 3 बजे उन्हें बाजार के आसपास रहने वालों ने सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। इस पर वे मौके पर पहुंचे और किसी तरह से पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर दुकानों में रखे मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गए। दुकान संचालकों ने बताया कि आग लगने के कारण करीब दो लाख रुपये के मुर्गा-मुर्गी और अंडा समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया है। हादसे में कमरुद्दीन खान का करीब 40 हजार रुपये का का नुकसान होना बताया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने की घटना को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन