फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   18 Naxalites killed in Bijapur Pujari Kanker encounter

CG: बीजापुर मुठभेड़ में 12 नहीं 18 माओवादी मारे गए, नक्सलियों ने खुद माना; 50 लाख का इनामी दामोदर भी ढेर

Sat, 18 Jan 2025 08:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर/जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर/जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 08:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए मुठभेड़ मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुजारी कांकेर मुठभेड़ में 12 नक्सली नहीं बल्कि 18 माओवादी मारे गए हैं। दरभा बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।

विज्ञापन
18 Naxalites killed in Bijapur Pujari Kanker encounter
50 लाख के इनामी दामोदर राव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर मुठभेड़ के समाप्त होने के बाद पुलिस ने 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की, लेकिन नक्सलियों के सचिव ने पत्र जारी करते हुए बताया कि मारे गए नक्सली में स्टेट कमेटी मेंबर भी मारा गया है, साथ ही दामोदर राव तेलंगाना स्टेट कमेटी का सचिव था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर भी मारा गया है, नक्सलियों ने अपने जारी प्रेस नोट में यह भी बताया कि मुठभेड़ में 12 नहीं कुल 18 नक्सली मारे गए हैं, नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी दी है। 

विज्ञापन

इस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर स्टेट कमेटी मेम्बर और तेलंगाना स्टेट कमेटी का चीफ दामोदर उर्फ चोखा राव भी मारा गया। मारे गए दामोदर के ऊपर 50 लाख का इनाम भी था। इसके अलावा PPCM हूँगी, देवे, जोगा और नरसिंह राव के मारे जाने की भी नक्सलियों ने जानकारी दी है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए थे पर अब नक्सलियों ने 18  नक्सलियों के मारे जाने की खबर बताई है।


 


12 में से 10 नक्सलियों की पहचान
जानकारी के लिए बता दें कि पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मारे गए 12 में से 10 नक्सलियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इसमें आठ लाख रुपये के इनामी 4 नक्सली शामिल हैं। 2- 2 लाख रुपये के पांच और पांच लाख रुपये का एक इनामी शामिल है। वहीं मारी गई पांच में से चार महिलाएं 2- 2 लाख रुपये की इनामी हैं।

दो दिन पहले बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में फोर्स ने 18 नक्सलियों को ढेर किया था। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन हो रहा है। सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। 

मुठभेड़ के दिन नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल हुए थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर ये मुठभेड़ की थी। घना जंगल होने की वजह से नक्सली भाग नहीं पाए थे। सभी जवान सुरक्षित थे। 
विज्ञापन

2024 में हुआ था सबसे बड़ा हमला
16 अप्रैल 2024 को कांकेर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये। यह देश की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ थी। जिससे नक्सली डर के भय से कांप उठे। वहीं 30 अप्रैल को 9 घंटे तक चली मुठभेड़ जवानों ने 10 नक्सलियों को मारा था। बूझमाड़ के टेकामेटा के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ के जवानों का सामना नक्सलियों से हुआ था। मारे गए नक्सलियों में 3 महिला और 7 पुरुष माओवादी शामिल थे। प्राथमिक तौर पर मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों में से 2 की शिनाख्तगी डीवीसीएम जोगन्ना और डीवीसीएम विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई थी। इस साल बस्तर रेंज में 141 माओवादी ढेर हो चुके हैं।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई नक्सली संगठन के विरूद्ध चले अभियानों में बस्तर रेंज के तहत कुल 141 नक्सलियों के शव बरामद करने के साथ ही अत्याधुनिक हथियारों में दो एलएमजी, चार एके-47- 04, एक एसएलआर, तीन इंसास, चार  303 रायफल और चार 9एमएम पिस्टल सहित बड़ी संख्या में अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed