{"_id":"644cd275ec15419e690fdd97","slug":"16-year-old-boy-committed-suicide-by-hanging-in-chhattisgarh-jagdalpur-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 साल के लड़के ने लगाई फांसी: घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर टी-शर्ट से लटकता मिला शव; देर रात से था गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 साल के लड़के ने लगाई फांसी: घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर टी-शर्ट से लटकता मिला शव; देर रात से था गायब
Sat, 29 Apr 2023 01:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:46 PM IST
सार
नाबालिग देर रात घर से लापता हो गया। परिजनों ने देखा तो रात में ही उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके चलते वे काफी परेशान थे। इस बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से उसका शव लटकता हुआ देखा। इस पर उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
इसी टी-शर्ट से फंदा बनाकर लड़के ने की खुदकुशी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 16 साल के एक लड़के ने खुदकुशी कर ली। उसका शव शनिवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर इमली के पेड़ से लटकता हुआ मिला है। लड़के ने अपनी ही टी-शर्ट से फंदा बनाया था। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़के के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। वह रात से ही घर से लापता था। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत मामडपाल उमापारा निवासी संदीप (16) पिता सोनसाय मजदूरी करता था। वह रोज की तरह शुक्रवार शाम को मजदूरी के बाद घर लौटा। इसके बाद अचानक से ही देर रात घर से लापता हो गया। परिजनों ने देखा तो रात में ही उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके चलते वे काफी परेशान थे। इस बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से उसका शव लटकता हुआ देखा। इस पर उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है नाबालिग ने अपनी ही टी-शर्ट को फाड़ने के बाद उससे फंदा बनाया था। जिसके सहारे पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं है। इसे लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन