फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ITBP caught eight lakh rupees naxalite commander of people's liberation guerrilla army

आईटीबीपी ने इस तरह पकड़ा आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली, गोरिल्ला आर्मी का है कमांडर

Wed, 01 Jul 2020 07:28 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Jul 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
ITBP caught eight lakh rupees naxalite commander of people's liberation guerrilla army
Arrested Naxalite David - फोटो : Amar Ujala

आईटीबीपी ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पीपल्स लिबरेशन गोरिल्ला आर्मी 'पीएलजीए' की प्लाटून नंबर 1 के डीवीसी कमांडर डेविड उर्फ उमेश को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन


खूंखार नक्सली डेविड पर आठ लाख रुपये का इनाम रखा गया था। नक्सली के कब्जे से एके-47 व पिस्टल सहित कई हथियार एवं कारतूस बरामद हुए हैं।
 

यह मुठभेड़ छुरिया चैकी के ग्राम कटेंगा से पेण्ड्रीडीह जाने वाले जंगल के रास्ते में हुई है। घायल माओवादी को कमर के पास गोली लगी थी।

विज्ञापन


एक दिन पहले राजनांद गांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नक्सली, थाना छुरिया के चैकी जोब एरिया से थाना बाघनदी की ओर क्रास करने वाले हैं।

इस सूचना पर जिला पुलिस और 38वीं वाहिनी आईटीबीपी छुरिया बोरतलाव से जिला बल एवं आईटीबीपी की सयुंक्त पार्टी नक्सलियों के क्रॉसिंग पाइंट पर घेराबंदी कर हमले की योजना बना कर पार्टी रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव कटेंगा से पेण्ड्रीडीह जाने वाले रास्ते में कार्यवाही के दौरान रात्रि 11 बजे 09-10 नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को पहले देखकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने भी आत्म रक्षार्थ फायरिंग की।


नक्सली खुद को कमजोर पड़ता देख रात्रि का फायदा उठाकर घने जंगल की ओर भागने में सफल रहे। रात्रि में घोर अंधेरा होने कारण पुलिस पार्टी द्वारा सुबह तक घटना स्थल की घेराबंदी कर बैठी रही।

पुलिस पार्टी ने ग्राम खोभा गांव को सर्च करने के दौरान एक घायल नक्सली को पकड़ा। घायल नक्सली ने पूछताछ कके दौरान अपना नाम डेविड उर्फ उमेश साकिन सावली थाना कोरची जिला गढचिरौली का रहने वाला बताया है।

वह एमएमसी जोन के प्लाटून नंबर-01 का कमांडर/डीवीसी मेंबर एवं स्माल एक्शन टीम का इंचार्ज है। घायल नक्सली के पास से एक एके 47, तीन मैगजीन, 54 कारतूस, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 13 कारतूस, वॉकी-टॉकी, मेडिकल सामान व दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।


उक्त नक्सली के खिलाफ जिला राजनांदगांव, गढ़चिरौली, गोंदिया (महाराष्ट्र) एवं बालाघाट जिले में हत्या, पुलिस पार्टी पर हमला जैसे दर्जनों अपराध के केस दर्ज हैं।

माओवादी के खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन ने 8,00,000/- रुपये का ईनाम घोषित किया है। घायल माओवादी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय, राजनांदगांव में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed