फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   issues in chhattisgarh assembly election

'शहादत' की कीमत चतुर्थ श्रेणी की नौकरी

Tue, 05 Nov 2013 04:29 PM IST
सुदीप ठाकुर/ अमर उजाला, राजनांदगांव
सुदीप ठाकुर/ अमर उजाला, राजनांदगांव Updated Tue, 05 Nov 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
issues in chhattisgarh assembly election

इस वर्ष 25 मई को बस्तर की जीरम घाटी में कांग्रेस के काफिले पर हुए भीषण हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, सलवा जुड़ूम के शिल्पकार और बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर महेंद्र कर्मा सहित जो बड़े नेता मारे गए थे, उनमें राजनांदगांव के पूर्व विधायक उदय मुदलियार भी थे। इस हमले में 30 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें कांग्रेस के छोटे कार्यकर्ता भी थे।

विज्ञापन


इस हमले ने कांग्रेस को रमन सिंह की सरकार के खिलाफ एक बड़ा मुद्दा भी दिया। कांग्रेस इस हमले में मारे गए
लोगों को शहीद बता रही है। तो रमन सरकार भी कहां पीछे रहने वाली थी, उसने शहीदों के लिए अनुकंपा नियुक्ति की पेशकश कर दी।

इसके तहत उदय के साथ मारे गए एक कांग्रेस कार्यकर्ता के बेटे को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी मिल भी चुकी है। मगर चर्चा थी कि उदय मुदलियार के परिजनों को भी नौकरी की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन


अमर उजाला से इसकी पुष्टि खुद उदय के बेटे जीतेंद्र ने की। वह कहते हैं, 'इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है कि एक शहीद नेता के बच्चों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाने की पेशकश रमन सरकार ने की थी, जबकि मैं खुद और मेरी बहन दोनों एमबीए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जीतेंद्र बताते हैं कि उन्होंने बाद में राज्य सरकार को पत्र लिखा कि यदि वह ऐसी कोई पेशकश करना ही चाहती है, तो कम से कम हम दोनों भाई-बहनों की शिक्षा को तो ध्यान में रखकर ही कोई विचार करे। यदि सरकार वाकई गंभीर है, तो मेरी बहन को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति दे सकती थी। ऐसा पहले हुआ भी है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed