फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   iodine awareness campaign from 21 to 27 october in chhattisgarh

Chhattisgarh: आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के बारे में बताएगी सरकार; 21 से 27 अक्तूबर तक जागरूकता अभियान

Fri, 21 Oct 2022 10:55 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Oct 2022 10:55 AM IST
सार

स्वास्थ्य अफसरों के मुताबिक, आयोडीन की कमी से कई तरह के रोग हो सकते हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए आयोडीन जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। प्रतिवर्ष 21 अक्तूबर को वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन
iodine awareness campaign from 21 to 27 october in chhattisgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लोगों को आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के संबंध में सरकार विशेष जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। इसे लेकर 21 से 27 अक्तूबर तक वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों और उससे बचाव के संबंध में जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


आयोडीन की कमी का सबसे ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं में होता है। इसे देखते हुए आयोडीनयुक्त नमक की उपयोगिता और सभी आयु वर्ग में आयोडीन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिला मुख्यालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लोगों को आयोडीनयुक्त नमक के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। अफसरों का कहना है कि आयोडीन अल्पता विकार और आयोडीनयुक्त नमक व खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन


आयोडीन की कमी से इस तरह की समस्याएं
  • गर्भवती महिलाओं में गर्भपात का खतरा
  • नवजात शिशु का वजन कम होना
  • शिशु का मृत पैदा होना या जन्म के बाद मृत्यु होने का खतरा
  • बौद्धिक और शारीरिक विकास संबंधी समस्याएं 
  • शरीर का कम विकसित होना 
  • सुनने और बोलने की समस्या
  • समझ में कमी 

स्वास्थ्य विभाग के आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने बताया कि आयोडीन अल्पता विकार एवं आयोडीनयुक्त नमक के सेवन के संबंध में जन-जागरूकता लाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। शरीर में आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 21 अक्तूबर को वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed