{"_id":"68564a7a2ddf067a7f0c7dcc","slug":"international-yoga-day-2025-bjp-state-president-kiran-singhdeo-participated-in-mass-yoga-practice-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सामूहिक योगाभ्यास में किरण सिंहदेव ने की शिरकत, कहा- करें योग, रहें निरोग, देखें फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सामूहिक योगाभ्यास में किरण सिंहदेव ने की शिरकत, कहा- करें योग, रहें निरोग, देखें फोटो
Sat, 21 Jun 2025 11:30 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:30 AM IST
सार
International Yoga Day 2025: छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
विज्ञापन
योगाभ्यास करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
International Yoga Day 2025: छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
योग दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने के साथ ही हमें मानसिक और आत्मिक रूप से भी मजबूत रखता है।
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग ’ योग संगम और हरित योग थीम पर सामूहिक योग कार्यक्रम जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में किया गया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने सामूहिक योगाभ्यास में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग विश्व पटल पर भारत की धरोहर के रूप में स्थापित हो चुका है।
हम सभी योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें। यह हमें अनुशासन, एकाग्रता और संतुलन सिखाती है। प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमें अनुशासन सिखाता है।
सिंहदेव ने कहा कि करें योग, रहें निरोग। इसी भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आसनों का अभ्यास करें। भारत वर्ष की पुरातन विधा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कसरत के रूप में पहचान मिली है। आज पूरे विश्व सहित प्रदेश के सभी जगहों पर योगाभ्यास किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत स्टेडियम परिसर में पौधरोपण भी किया।
विकासखंड मुख्यालय के स्कूलों, आश्रम-छात्रावास सहित ग्राम पंचायत स्तर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया। विकासखंड लोहांडीगुड़ा के चित्रकोट जलप्रपात के समीप आयोजित योगाभ्यास में विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोगों ने योग किया।
इस योगाभ्यास कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डे, पार्षद वेद प्रकाश और जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधि, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, नागरिक आदि मौजूद रहे।