{"_id":"64018f7ecb2454fb030c24e6","slug":"innocent-died-due-to-being-buried-under-a-wall-in-marwahi-an-elderly-person-was-injured-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaurela-Pendra-Marwahi: नरौर गांव में अचानक दीवार भरभराकर गिरी, दबने से एक मासूम की मौत, बुजुर्ग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gaurela-Pendra-Marwahi: नरौर गांव में अचानक दीवार भरभराकर गिरी, दबने से एक मासूम की मौत, बुजुर्ग गंभीर
Fri, 03 Mar 2023 11:41 AM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:41 AM IST
सार
मरवाही के नरौर गांव में दीवार गिरने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घर के बाहर बैठे बुजुर्ग और खेल रहा उसका पोता दीवार के नीचे दब गया था जिसमें बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरवाही के नरौर गांव मे शुक्रवार को उस समय हड़कप मच गया जब सुबह-सुबह यहां एक घर की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में पास में बैठा एक बुजुर्ग और वहीं पर खेल रहा एक 4 साल का बच्चा आ गया। मलबे में दबने से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। किसी तरह दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुजुर्ग का एक पैर फैक्चर होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के नरौर गांव का है। सुबह के समय घर के सामने बैठे बुजुर्ग और पास ही खेल रहा उसका पोता खेल रहा था। इसी दौरान एक दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। दोनों उस दीवार में दब गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दीवार के मलबे से दोनों को बाहर निकाला और 112 आपातकालीन सेवा को फोन कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर जांच करने पर डॉक्टरों ने 4 साल के बच्चे अंकुश मराबी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि बच्चे का दादा बाबूलाल मराबी का पैर टूटने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने पर मरवाही पुलिस नरौर गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल में गौरेला पुलिस पहुंचकर 4 साल के बच्चे अंकुश के मामले में मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद से मरवाही के नर और गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन