फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Initiative of Raipur District Administration: Organizing high flight for participants of administrative servic

रायपुर जिला प्रशासन की पहल: प्रशासनिक सेवा के प्रतिभागियों के लिए आयाम- ऊंची उड़ान का आयोजन,ऑफिसर्स देंगे मंत्र

Sun, 12 May 2024 12:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 12 May 2024 12:53 PM IST
सार

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से अखिल भारतीय और राज्य प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे स्थानीय युवाओं के लिए “आयाम- ऊंची उड़ान का“ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Initiative of Raipur District Administration: Organizing high flight for participants of administrative servic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से अखिल भारतीय और राज्य प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे स्थानीय युवाओं के लिए “आयाम- ऊंची उड़ान का“ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रविवार 19 मई को शाम चार बजे से होगा। इसमें  अखिल भारतीय सेवा के प्रशासनिक, पुलिस, वन और अन्य संवर्गों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर प्रतिभागी अपनी तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। 

विज्ञापन


यूपीएससी में चयनित युवा भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करेंगे। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में 'मेधा सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन पूरी तरह से फ्री है। अभिभावक भी इसमें शामिल होकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कर सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक सभी प्रतिभागियों को http://surl.li/toqke लिंक पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन


इसमें अखिल भारतीय व राज्य प्रशासनिक सेवा से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े स्थानीय युवाओं को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करने 'आयाम- ऊंची उड़ान का' कार्यक्रम ल सकेंगे। इस कार्यक्रम में साल 2011 से 2024 तक चयनित आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य संवर्गों के अफसरों को जिला प्रशासन ने विशेष तौर पर मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। ये अधिकारी स्थानीय युवाओं को बदलते ट्रेंड, अध्ययन सामग्रियों की उपलब्धता, विषय चयन, प्रारंभिक, मेन्स व साक्षात्कार, भाषागत चुनौतियों के साथ ही तैयारियों की व्यवस्थित शुरूआत के संबंध में सभी जरूरी टिप्स देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आयोजन के अंतर्गत 'मेधा सम्मान' समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें अखिल भारतीय सेवा की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के साथ ही 10-12वीं की परीक्षा में प्रावीण्यता प्राप्त करने वाले स्थानीय विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नालंदा परिसर, तक्षशिला, सेंट्रल लाइब्रेरी, स्थानीय संस्थानों आदि में अध्ययनरत युवा प्रतिभागियों के साथ ही इस बार उनके अभिभावक भी शामिल हो सकेंगे और प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारियों से जुड़े अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने http://surl.li/toqke लिंक पर जाकर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इस लिंक से संबंधित क्यू-आर कोड भी जारी किया गया है, जो जिला प्रशासन रायपुर, नगर निगम रायपुर व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर-एक्स, इंस्टाग्राम आदि में उपलब्ध है। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को रविवार, 19 मई को दोपहर 3.30 बजे तक पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आकर अपना स्थान सुनिश्चित करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed