फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Indigo's new flight will start from Raipur to Visakhapatnam from March 31, know the fare

CG: रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे, 31 मार्च से शुरू होगी इंडिगो की नई फ्लाइट, जानें किराया

Tue, 25 Mar 2025 01:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 25 Mar 2025 01:29 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ से विशाखापट्टनम जाना अब आसान हो जाएगा। रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर सेक्टर में 31 मार्च से नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसके लिए इंडिगो ने शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन
Indigo's new flight will start from Raipur to Visakhapatnam from March 31, know the fare
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ से विशाखापट्टनम जाना अब आसान हो जाएगा। रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर सेक्टर में 31 मार्च से नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसके लिए इंडिगो ने शेड्यूल जारी किया है। इसके अलावा रायपुर से इंदौर, भोपाल, प्रयागराज के लिए भी योजना बने गई है। यात्रियों के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी। 
विज्ञापन


रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा होगा। शुरुआती दौर में 31 मार्च को रायपुर से विशाखापट्टनम की टिकटें मात्र तीन हजार रुपये में उपलब्ध हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से इंदौर, भोपाल और प्रयागराज के लिए भी नई फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई है। रायपुर-प्रयागराज-रायपुर फ्लाइट शनिवार और रविवार और भोपाल-रायपुर-भोपाल फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़न भरेगी।
विज्ञापन


शेड्यूल
रायपुर से सुबह 8:50 बजे निकलेगी, तो विशाखापट्टनम 10:20 बजे पहुंचेगी। वहीं विशाखापट्टनम से 11 बजे निकलेगी तो रायपुर 12:30 पहुंचेगी। वहीं इंदौर से सुबह 6:30 बजे, रायपुर 8:30 बजे। रायपुर से दोपहर 12:50 बजे, इंदौर 2:45 बजे। रायपुर से 8:50 बजे, प्रयागराज 10:25 बजे। प्रयागराज से 10:50 बजे, रायपुर 12:30 बजे। भोपाल से सुबह 9:40 बजे, रायपुर 11:10 बजे। रायपुर से 11:30 बजे, भोपाल 1:00 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed