फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Indian Army soldiers arrived in Raipur: Know Your Army Mela will show their prowess weapons will be on displa

रायपुर में पांच अक्टूबर से नो योर आर्मी मेला: सेना के जवान पहुंचे, दिखायेंगे जौहर,हथियारों की लगेगी प्रदर्शनी

Sun, 29 Sep 2024 01:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 29 Sep 2024 01:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में नो योर आर्मी मेले का आयोजन किया गया है। भारतीय सेना के की ओर से पांच और छह अक्टूबर को नो योर आर्मी मेले में अनोखा प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Indian Army soldiers arrived in Raipur: Know Your Army Mela will show their prowess weapons will be on displa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में नो योर आर्मी मेले का आयोजन किया गया है। भारतीय सेना के की ओर से पांच और छह अक्टूबर को नो योर आर्मी मेले में अनोखा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना के जवान आज रायपुर पहुंचे हैं। वहीं आर्मी के शौर्य का प्रदर्शन सोशल मीडिया के माध्यम से इंफ्लुएंसर दिखाएंगे।  
विज्ञापन


नो योर आर्मी मेले में आम जनता को सेना के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन होगा। कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जम्प एवं स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा। पांच अक्टूबर की समय सेना के बैंड्स की ओर से दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें जबलपुर और वाराणसी से आए मिलिट्री बैंड्स की प्रतिभागिता होगी।
विज्ञापन


वहीं इंफ्लुएंसर के माध्यम से सोशल मीडिया में भी देखने को मिलेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर के इंफ्लुएंसर से चर्चा करते हुए सैन्य प्रदर्शन मेले को सफल बनाने अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने इंफ्लुएंसर से सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूलों में आर्मी थीम पर क्विंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आर्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न नवाचारों के माध्यम से आर्मी मेले का प्रचार-प्रसार कर युवाओं को दिखाए जाएंगे। उन्होंने आवश्यक सुझाव दिए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहभागिता निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed