छत्तीसगढ़ आयेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत, CS ने ली बैठक
India Vice President CP Radhakrishnan: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ आयेंगे। वे दो सितंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में होने वाले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
India Vice President CP Radhakrishnan: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ आयेंगे। वे दो सितंबर 2026 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में होने वाले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव विकासशील ने इस संबंध में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इसमें प्रवास के दौरान सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, चिकित्सा, स्वागत एवं कार्यक्रम स्थल पर जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार दिये निर्देश
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल एवं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप तय हो। उन्होंने एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक और वापसी के दौरान एंट्री एवं एग्जिट प्लान सहित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिये निर्देश दिए। एयरपोर्ट पर स्वागत व्यवस्था, रिसेप्शन लाइन, एम्स में रिसेप्शन एवं अन्य प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं के लिए रायपुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एयरपोर्ट एवं कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बनाने रखने के लिये कहा।
सुरक्षा, चिकित्सा पर फोकस
मुख्य सचिव ने उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए गृह विभाग को जरूरी कार्रवाई तय करने के लिये कहा है। साथ ही ठहरने की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और आकस्मिक चिकित्सा सहायता की के लिये भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा।
बैठक में कार्यक्रम की बैठक व्यवस्था भारत सरकार की ओर से निर्धारित प्रोटोकॉल और मिले डायस प्लान के तहत व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान सहित निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं तय करने को कहा गया। इसके साथ ही एम्स प्रबंधन एवं अधिकारियों को भी दीक्षांत समारोह के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से करने के आदेश दिये हैं।