फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   India-New Zealand T20 match: Fixed food rates at stadium, no entry after first innings, strict rules spectator

भारत–न्यूजीलैंड टी-20 मैच: स्टेडियम में खाने के तय रेट, पहली पारी के बाद नो एंट्री, दर्शकों के लिए सख्त नियम

Fri, 23 Jan 2026 12:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 Jan 2026 12:20 PM IST
सार

India-New Zealand T20 match: मैच के दौरान दर्शकों से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत न हो, इसके लिए स्टेडियम में मिलने वाले खाने-पीने के सभी सामान के रेट पहले ही तय कर दिए गए हैं। तय दाम से ज्यादा वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
India-New Zealand T20 match: Fixed food rates at stadium, no entry after first innings, strict rules spectator
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से हजारों दर्शक रायपुर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


स्टेडियम में खाने-पीने के दाम पहले से तय
मैच के दौरान दर्शकों से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत न हो, इसके लिए स्टेडियम में मिलने वाले खाने-पीने के सभी सामान के रेट पहले ही तय कर दिए गए हैं। तय दाम से ज्यादा वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दर्शकों की सुविधा के लिए फूड स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट पर रेट लिखे जाएंगे और स्टेडियम में जगह-जगह मेन्यू बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


खाने-पीने की प्रमुख दरें इस प्रकार हैं
  • समोसा- 50 रुपये
  • सैंडविच- 60 रुपये
  • बर्गर- 80 रुपये
  • पिज़्ज़ा- 250 रुपये
  • पॉपकॉर्न (कोन)- 60 रुपये
  • पॉपकॉर्न (टब)- 100 रुपये
  • वेज मोमो- 150 रुपये
  • चिकन मोमो- 200 रुपये
  • फ्राई मोमो- 200 से 250 रुपये
  • पानी की बोतल (250 एमएल)- 10 रुपये
  • वेफर्स और आइसक्रीम- एमआरपी पर

पहली पारी के बाद स्टेडियम में एंट्री बंद
आयोजक संस्था के अनुसार मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर 4 बजे खोल दिए जाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि पहली पारी खत्म होने के बाद किसी को भी स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में ये सामान ले जाना मना
सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के अंदर कई चीजों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इनमें बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, छतरी, कैमरा, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैग, सिक्के, हेलमेट, पटाखे, धारदार वस्तुएं, हथियार और किसी भी तरह का ज्वलनशील सामान शामिल हैं। इसके अलावा बाहर से खाना या मादक पेय पदार्थ ले जाने की अनुमति भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed