फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   India and New Zealand teams arrive, players will practice today, match to be held tomorrow in Raipur

रायपुर में सजेगा टी-20 का मंच: भारत और न्यूजीलैंड टीमें पहुंचीं, खिलाड़ी आज करेंगे अभ्यास, कल होगा मुकाबला

Thu, 22 Jan 2026 04:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 22 Jan 2026 04:01 PM IST
सार

रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का माहौल बन गया है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज दोपहर रायपुर पहुंचीं। दोनों टीमें 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले सीरीज के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी।
 

विज्ञापन
India and New Zealand teams arrive, players will practice today, match to be held tomorrow in Raipur
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रायपुर पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का माहौल बन गया है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज दोपहर रायपुर पहुंचीं। दोनों टीमें 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले सीरीज के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


टीम इंडिया के रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक जमा हो गए। सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोनों टीमें बस से सीधे अपने-अपने होटलों के लिए रवाना हुईं। भारतीय टीम कोर्टयार्ड होटल (छेरीखेड़ी) में ठहरी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम हयात होटल में रुकी है।
विज्ञापन


आज शाम अभ्यास करेगी दोनों टीमें
मैच से पहले दोनों टीमें आज शाम 5 बजे स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्टेडियम की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर का मैदान आकार में बड़ा है, जिससे बाउंड्री भी लंबी रहती है। यहां छक्का लगाना आसान नहीं होता, लेकिन तेज आउटफील्ड के कारण चौके और तेजी से रन लेने के मौके ज्यादा रहते हैं। बड़े गैप होने की वजह से बल्लेबाज एक रन को दो रन में बदल सकते हैं। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का मैदान करीब 90 यार्ड लंबा है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार टी-20 मैच के लिए यहां लगभग 75 यार्ड की बाउंड्री तय की गई है। इससे पहले 1 दिसंबर 2023 को खेले गए मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 7 और विपक्षी टीम ने 5 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed