फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Independence Day 2025: Chief Minister Vishnudev Sai awarded police medals to 35 officers and jawans

Independence Day 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 35 अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदक प्रदान किए

Fri, 15 Aug 2025 02:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 15 Aug 2025 02:58 PM IST
सार

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए विभिन्न पुलिस पदकों से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Independence Day 2025: Chief Minister Vishnudev Sai awarded police medals to 35 officers and jawans
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 35 अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदक प्रदान किए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए विभिन्न पुलिस पदकों से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वीरता पदक से 11, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 1, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से 11, सुधार सेवा पदक से 5, गृहरक्षक एवं सराहनीय सेवा पदक से 1 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 6 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक 2025
लालजी सिन्हा, निरीक्षक, जिला-कबीरधाम; भुवनेश्वर साहू, निरीक्षक, जिला-रायपुर; संजय पोटाम, निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा; कमलेश मरकाम, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा; अंजु कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक, जिला-कबीरधाम; दिनेश भास्कर, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा; चैतराम गुरूपंच, निरीक्षक, जिला-सुकमा; हेमला नंदू, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा; प्यारस मिंज, सहायक उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा; मनोज पुनेम, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा।
विज्ञापन

जिला-दंतेवाड़ा के शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा के लिए उनकी पत्नी सुखमति ने पदक ग्रहण किया।

विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2025
  • महेश राम साहू, सेवानिवृत्त, निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर।

सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2025
राहुल भगत (भा.पु.से.), सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय एवं सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग; ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, सेवानिवृत्त सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर; अनिल कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर; हरिशंकर प्रताप सिंह, निरीक्षक विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर; नरेश कुमार पैकरा, कंपनी कमांडर, 7वीं वाहिनी छसबल, भिलाई; वली मोहम्मद शेख, निरीक्षक योजना प्रबंध शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर; समैया चिप्पनपल्ली, सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल, जिला-बीजापुर; सुशील कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर; तुलाराम चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, थाना-रावघाट, जिला-कांकेर; हरिश्चन्द्र मरकाम, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी छसबल, राजनांदगांव; सुशील कुमार चौबे, आरक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक 2025
मधु सिंह, उप जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल जगदलपुर; साहेबुद्दीन अंसारी, (सेवानिवृत्त) मुख्य प्रहरी, जिला जेल बेमेतरा; हरवंश लाल मकराम, प्रहरी, जिला जेल दंतेवाड़ा; ज्ञानप्रकाश पैकरा, प्रहरी, जिला जेल दंतेवाड़ा; झीमन राम टोप्पो, मुख्य प्रहरी, जिला जेल सूरजपुर।

गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक 2025
  • महेश कुमार मिश्रा, नायक, नगर सेना कोरिया।

राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024
  • गुरू घासीदास पुरस्कार: निशा सिन्हा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, जिला-गरियाबंद।
  • राज्यपाल पुरस्कार: मंजूलता राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, जिला-रायपुर।
  • मुख्यमंत्री पुरस्कार: रागिनी मिश्रा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कुरूद, जिला-धमतरी।
  • रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार: मंजूलता राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, जिला-रायपुर।
  • शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार: रविन्द्र अनंत, निरीक्षक, अजाक थाना, बिलासपुर।
  • पुलिस महानिदेशक पुरस्कार: नर्मदा कोठारी, महिला प्रधान आरक्षक, जिला-बालोद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed