फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   In Chhattisgarhs korba district 16 year old raped stoned to death father and his grand daughter also killed

छत्तीसगढ़: किशोरी के साथ गैंगरेप कर उसे पत्थरों से कुचला, पांच दिनों तक जंगल में तड़पती रही फिर तोड़ा दम

Thu, 04 Feb 2021 12:01 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 04 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
In Chhattisgarhs korba district 16 year old raped stoned to death father and his grand daughter also killed
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 16 वर्षीय किशोरी के साथ पहले किया गैंगरेप फिर पत्थर से कुचला - फोटो : सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां के कोरबा जिले में एक 16 साल की किशोरी के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया है। इतना ही नहीं, बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने उसे पत्थरों से कुचल दिया और उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किशोरी के पिता और उनकी चार साल की पोती की भी बेरहमी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता पांच दिनों तक जंगल में तड़पती रही। कथित तौर पर किशोरी के साथ 29 जनवरी को बलात्कार किया गया और पत्थरों से कुचलने के बाद आरोपी उसे मृत समझकर फरार हो गए। इसके बाद जब मंगलवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई तब कार्रवाई करते हुए पुलिस घटनास्थल तक पहुंची। वहां पीड़िता जीवित पाई गई जबकि दो लाशें मिली थीं। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि यह जघन्य घटना लेमरू पुलिस थाना के अंतर्गत गढुपरोदा गांव में 29 जनवरी को हुई। हालांकि, पुलिस को इसकी जानकारी मंगलवार 2 फरवरी को मिली। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी कोरबा जिले के सतरेंगा गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान संतराम मझवार, अब्दुल जब्बार, अनिल कुमार सारथी, परदेसी राम पनिका, आनंद राम पनिका और उमाशंकर यादव के तौर पर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पी शराब फिर जंगल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार, बरपानी गांव का रहने वाला मृतक परिवार मुख्य आरोपी संतराम मझवार के घर पर पिछले साल जुलाई से पशुओं को चराने का काम कर रहा था। वहीं, 29 जनवरी के दिन मोटर साइकिल से आरोपी मझवार किशोरी, उसके पिता और उनकी चार साल की पोती को उनके गांव छोड़ने के लिए जा रहा था। कोरइ गांव पहुंचकर मझवार ने शराब पी ली और उसके साथ अन्य आरोपी भी आ गए। इसके बाद सभी आरोपी जबरदस्ती तीनों को गढुपरोदा के पास जंगल में ले गए। वहां पर मझवार और अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद तीनों को पत्थरों और डंडे से मार-मारकर जंगल से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पीड़िता जिंदा मिली थी

मृतक के बेटे ने मंगलवार को लेमरू पुलिस स्टेशन में अपने परिवार के तीन सदस्यों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई की और छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस अपराध स्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने घायल पीड़िता को जीवित पाया। हालांकि, उसके पिता व उनकी पोती मृत पाए गए। पुलिस पीड़िता को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पहाड़ी कोरवा आदिवासी समुदाय से थे। विशेष रूप से यह समुदाय अतिसंवेदनशील आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed