CG News: देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस विधायकों की होगी अहम बैठक; इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक 20 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे नेता प्रतिपक्ष कार्यालय छत्तीसगढ़ विधानसभा में आहूत की गई है।
विस्तार
आवश्यक सूचना..
— Dr. Charan Das Mahant (@DrCharandas) August 18, 2024
छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक - दिनांक 20 अगस्त 2024 को सुबह 10: 30 बजे नेता प्रतिपक्ष कार्यालय छत्तीसगढ़ विधानसभा मे आहूत की गयी है।
विषय..
• भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी जी की जयंती पर स्मरण, श्रद्धांजलि।
• भिलाई विधायक श्री देवेंद्र…
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक 20 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे नेता प्रतिपक्ष कार्यालय छत्तीसगढ़ विधानसभा में आहूत की गई है। बैठक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर स्मरण, श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही भिलाई विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी और प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य बताया है।