फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Immu Diler generosity distributed tricolor among the poor

Gariaband: इम्मू दिलेर की दरियादिली, गरीबों में बांटा तिरंगा, कोरोना में भी कर चुके हैं लोगों की मदद

Tue, 15 Aug 2023 06:04 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Aug 2023 06:04 AM IST
सार

इम्मू दिलेर ने सैकड़ो की तादाद में झंडा खरीदा और आज लगतार तीन दिनों से नगर के स्लम इलाकों में जाकर तिरंगा बांट रहे हैं। उन्होंने बताया की वे अब तक 100 से भी अधिक घरों में तिरंगा लगा चुके है।

विज्ञापन
Immu Diler generosity distributed tricolor among the poor
इम्मू दिलेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद नगर के इमरान उर्फ़ इम्मू दिलेर ने भी देश में चल रही तिरंगे की लहर में अपने को समहित करते हुए उत्सव के इस यज्ञ में एक आहुति के रूप में अपना भी योगदान दिया। इस अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और उन्हें भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों की याद दिलाना है। 

विज्ञापन


इम्मू दिलेर ने सैकड़ो की तादाद में झंडा खरीदा और आज लगतार तीन दिनों से नगर के स्लम इलाकों में जाकर तिरंगा बांट रहे हैं। उन्होंने बताया की वे अब तक 100 से भी अधिक घरों में तिरंगा लगा चुके है। कोरोना काल में भी उनका योगदान बेहद सराहनीय रहा है वे रोज़ खाने का पैकेट बनाते और ज़रूरतमंद तक पहुँचा कर आ जाते थे। कोरोना काल में जब लोग घर से निकलने में भी कतराते थे उस समय इमरन सुबह और शाम खाना बांटने निकल जाते थे।लोगों ने उन्हें इम्मु दिलेर भाई जान कह कर पुकारना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन


इम्मू दिलेर का कहना है आज पूरा देश आज़ादी का उत्सव मना रहा है और मेरा ऐसा मानना है की देश के प्रत्येक नगारिक को इस महोत्सव में शामिल होने का अधिकार है चाहे वो किसी भी वर्ग का व्यक्ति हो। तीन दिन पहले जब मै शहर में रोज की तरह सैर करने निकला तो मैंने कई ऐसे घर देखे जहां आज भी तिरंगा नहीं पहुंच पाया है। इसीलिए मैंने उन घरों में तिरंगा लगाना शुरू कर दिया लगभग 100 घरों में मैंने तिरंगा लगाया है।  इम्मू दिलेर ने कहा कि मै आप सभी से निवेदन करता हूँ आप सभी इस हर घर तिरंगा अभियान में शमिल होकर उन घरों में ज़रूर तिरंगा लगाएं जहां अब तक तिरंगा नहीं पहुँचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा एक ही लक्ष्य हर घर तिरंगा फहराना है-

आज़ादी के आंदोलन के इतिहास की तरह ही आज़ादी के बाद के 76 वर्षों की यात्रा, 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है सामान्य भारतीयों के परिश्रम, इनोवेशन, उद्यम-शीलता का प्रतिबिंब है। हम भारतीय चाहे देश में रहे हों, या फिर विदेश में, हमने अपनी मेहनत से खुद को साबित किया है। हमें गर्व है हमारे संविधान पर। हमें गर्व है हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं पर। लोकतंत्र की जननी भारत, आज भी लोकतंत्र को मजबूती देते हुए आगे बढ़ रहा है। ज्ञान-विज्ञान से समृद्ध भारत, आज मंगल से लेकर चंद्रमा तक अपनी छाप छोड़ रहा है।


राष्ट्र ध्वज के प्रति बढ़ेगा सम्मान

इस अभियान के अंतर्गत सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है. इससे न केवल नागरिकों को ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने में मदद मिलेगी बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed