फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Illicit relationship became the reason for murder, 3 arrested including wife and her husband in Raipur

बेवफाई पर खौला पति का खून: प्रेमी की बाहों में थी पत्नी,आपत्तिजनक हालत में देख किया कत्ल, बोरी में भरकर फेंका

Tue, 26 Aug 2025 02:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 26 Aug 2025 02:45 PM IST
सार

मृतक का उसी फैक्ट्री में काम करने वाली महिला सोनम से अवैध संबंध था। पूछताछ में सोनम ने कबूल किया कि घटना वाले दिन उसका पति कृष्णा बंजारे उसे और रामा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे गुस्से में आकर कृष्णा ने लकड़ी के बत्ते से रामा के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Illicit relationship became the reason for murder, 3 arrested including wife and her husband in Raipur
ग्रॉफिक्स अमर उजाला डिजिटल: पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्या का खुलासा हुआ है। घटना के पीछे अवैध संबंध का विवाद सामने आया है। पुलिस ने हत्या के महज कुछ घंटों के भीतर ही एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


25 अगस्त को खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा स्थित मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लाट में एक युवक का शव बोरी में बंद हालत में मिला था। मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और चेहरे पर कपड़ा बंधा था। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से हमला कर हत्या की आशंका हुई।
विज्ञापन


इस तरह हुआ पर्दाफाश
पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान रामा माड़े (23 वर्ष) निवासी मलकानगिरी (ओडिशा), हाल निवासी मेटल पार्क रावाभाठा, के रूप में हुई। रामा माड़े स्थानीय फैक्ट्री में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मृतक का उसी फैक्ट्री में काम करने वाली महिला सोनम से अवैध संबंध था। पूछताछ में सोनम ने कबूल किया कि घटना वाले दिन उसका पति कृष्णा बंजारे उसे और रामा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे गुस्से में आकर कृष्णा ने लकड़ी के बत्ते से रामा के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।


इसके बाद कृष्णा, सोनम और उसका साथी रामकृष्ण उर्फ राजाराम बंजारे ने शव को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से सुनसान जगह फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता और शव ले जाने में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 964/25 धारा 103, 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

ये आरोपी गिरफ्तार
  • कृष्णा बंजारे (44 वर्ष), निवासी रावाभाठा
  • रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम (40 वर्ष), निवासी रावाभाठा
  • सोनम बंजारे (30 वर्ष), पत्नी कृष्णा बंजारे, निवासी रावाभाठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed