फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Illegal excavation is being done in the forests of Gaurela-Pendra-Marwahi

CG: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जंगलों में किया जा रहा अवैध उत्खनन, वन विभाग ने शुरू की जांच

Sat, 10 May 2025 03:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Sat, 10 May 2025 03:59 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के घनौली जंगल में सड़क निर्माण कंपनी द्वारा अवैध मुरम उत्खनन किया गया। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर कार्रवाई और मशीन जब्ती की बात कही।

विज्ञापन
Illegal excavation is being done in the forests of Gaurela-Pendra-Marwahi
अवैध मुरम उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जंगलों में अवैध उत्खनन जोरों पर है। भारी जेसीबी मशीनों के जरिए जंगल की जमीन से मुरम और मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ताजा मामला गौरेला वन परिक्षेत्र के घनौली ग्राम पंचायत के छुईलापानी बैगा पारा इलाके का है, जहां अपर आदिवासी और बैगा समुदाय के लोग रहते हैं।

विज्ञापन


यहां बीट क्रमांक 2328 में सड़क निर्माण के लिए अर्नव बिल्डकॉन बिजुरी कंपनी द्वारा जंगल से मुरम का अवैध उत्खनन किया गया। इस मुरम का उपयोग सड़क निर्माण में किया गया। सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा होने के बाद ही स्थानीय वन विभाग को इसकी जानकारी मिली। 
विज्ञापन


वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजीव कुमार सिसोदिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर जांच शुरू कर दी गई है। वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी और उत्खनन में प्रयुक्त मशीनों को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। वहीं, मरवाही वन मंडल की डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब जानकारी लेकर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed