{"_id":"5d3c465c8ebc3e6cd87822e2","slug":"husband-wife-got-first-and-second-rank-respectively-in-chhatisgarh-public-service-commmission-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में अनोखा रिकॉर्ड, पति को पहला तो पत्नी को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में अनोखा रिकॉर्ड, पति को पहला तो पत्नी को दूसरा स्थान
Sat, 27 Jul 2019 06:11 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
अनुभव सिंह और उनकी पत्नी विभा सिंह
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में ऐसा रिकॉर्ड बना है जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। यहां एक साथ सफलता हासिल कर पति-पत्नी ने अनोखी मिसाल पेश की है। दोनों ने एक साथ परीक्षा के शीर्ष स्थान पर न सिर्फ कब्जा जमाया बल्कि इस परीक्षा में पति पहले स्थान पर तो पत्नी दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
दरअसल पीसीएस परीक्षा में रिकॉर्ड बनाने वाले अनुभव सिंह और उनकी पत्नी विभा सिंह विलासपुर जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 2008 से एक साथ तैयारी कर रहे थे। कई बार के प्रयासों में दोनों असफल भी हुए थे। लेकिन इस बार जब उन्हें कामयाबी मिली तो कुछ अनोखा ही रिकॉर्ड बन गया।
विज्ञापन
Bilaspur:Anubhav Singh&Vibha Singh,a couple has secured first&second rank, respectively, in Chhatisgarh Public Service Commission exam this year.The couple says, "It's difficult to express how happy we feel today.We both supported and helped each other throughout." #Chhattisgarh pic.twitter.com/6dOyDyfAkt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 27, 2019
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अनुभव सिंह और विभा सिंह दोनों ने एक साथ परीक्षा में सफलता पाई है। दोनों इस कामयाबी पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। दंपति ने बताया कि पूरी तैयारी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को सपोर्ट किया करते थे।