फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband sets house on fire after quarrel with wife in Jagdalpur

Jagdalpur: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर में लगाई आग, दो बच्चे झुलसे; छत तोड़कर निकाले गए बाहर

Mon, 12 Feb 2024 01:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 Feb 2024 01:26 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में पति और पत्नी के बीच के किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में आग दी। इस दौरान घर में सो रहे दो बालक झुलस गए।
 

विज्ञापन
Husband sets house on fire after quarrel with wife in Jagdalpur
fire demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परपा थाना क्षेत्र के करंजी गांव में पति और पत्नी का आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में आग लगा दी। इस दौरान दो  बच्चे झुलस गए, जिन्हें घर की छत को तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं, दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, करंजी गांव के एक घर में आग लगने की सूचना डायल 112 पुलिस को मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की। घर में मौजूद दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली। इसके बाद घर की छत तोड़कर सोहन कश्यप (18) और महादेव कश्यप (13) पुत्र सुखदेव कश्यप को बाहर निकाला गया। दोनों आग से झुलस गए थे, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


सुखदेव कश्यप ने बताया कि किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से उसका झगड़ा हो रहा था। दोनों लड़ते हुए घर से बाहर निकले। जिस दौरान यह लड़ाई हो रही था, उस समय दोनों बच्चे घर में सो रहे थे। लड़ाई करते हुए आरोपी ने कपड़ा जलाकर घर में आग लगा दी, जिससे घर जलने लगा। घर में आग लगती देखकर पत्नी ने आसपास के लोगों को बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई और दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना के कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर किसी तरह काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed