फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband killed wife and child and then hanged himself In raipur

पति ने तीन साल के मासूम और पत्नी को जहर देकर मारा!: खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या की, मौके पर मिली संदिग्ध चीज

Sat, 22 Apr 2023 02:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 02:21 PM IST
सार

लोग जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच आ रही परेशानियों से सामना न कर मौत को गले लगा ले रहे हैं। मामूली बात पर भी अपनी जिंदगी खत्म कर ले रहे हैं और परिवार को भी मौत की नींद सुला दे रहे हैं। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देखने को मिला है।

विज्ञापन
Husband killed wife and child and then hanged himself In raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोग जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच आ रही परेशानियों से सामना न कर मौत को गले लगा ले रहे हैं। मामूली बात पर भी अपनी जिंदगी खत्म कर ले रहे हैं और परिवार को भी मौत की नींद सुला दे रहे हैं। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देखने को मिला है।  रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के मोतिमपुर खुर्द गांव में एक युवक ने सबसे पहले अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर के अंदर तीनों के शव मिले हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह का पता चलेगा। 

विज्ञापन


घटना की सूचना आग की तरह फैलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस को घर के अंदर पत्नी और 3 साल के बेटे का शव बिस्तर पर पड़े हुए मिला। वहीं पति की लाश म्यार में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक ने रात के खाने में पत्नी और बच्चे को चूहे मारने की दवा खिलाकर उन्हें मौत की नींद सुला दी और खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि महिला और बच्चे के शव पर चोट के कोई भी निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व प्लानिंग से हत्या की वारदात रची गई होगी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ हो रही है। मृतकों के रिश्तेदारों को सूचना भेजी गई है। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों का बयान लेकर हत्या या आत्महत्या के कारणों का  पता लगाने में जुटी है। शुरुआती पूछताछ में पत्नी के अधिकतर बीमार रहने की भी बात सामने आ रही है, लेकिन मामले में पूरी सच्चाई क्या है ये पीएम रिपोर्ट के बाद ही क्लीयर हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक तुकेश सोनकेवरे ग्राम मोतिमपुर खुर्द में पत्नी और 3 साल के बेटे के साथ रहता था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह सुबह-सुबह मजदूरी करने के लिए गया था। उसके मजदूर दोस्त भी उसका इंतजार कर रहे थे। नहीं पहुंचने पर बुलाने के लिए घर पहुंचे। इस दौरान दरवाजा अंदर से बंद दिखाई दिया। आवाज देने के बाद भी जब केोई नहीं दिखा तो मामले की पुलिस को सूचना दी गई। 

मृतकों में ये शामिल 

  • पति तुकेश सोनकेवरे (27 वर्ष)
  • पत्नी निक्की उर्फ नितिक्षा सोनकेवरे (24 वर्ष) 
  • 3 साल का बेटा निहाल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed